फतेह लाइव, रिपोर्टर.
झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव खरसवां के प्रभारी राकेश तिवारी ने गुरुवार को रांची मे नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का काग्रेस भवन में स्वागत किया.
इसके बाद बताया कि आलाकमान ने जमीन से जुड़े साधारण व्यक्ति को झारखंड कांग्रेस का बागडोर सौंपकर साधारण कार्यकर्ताओ के मनोबल को बढ़ाने का कार्य किया है, जिससे पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में काफी फायदा होगा ।
