फतेह लाइव, रिपोर्टर
तीन अगस्त को एक व्यक्ति निरंजन कुमार, पुत्र गुरुचरण सिंह, निवासी हटिया रेलवे कॉलोनी, आरपीएफ पोस्ट रांची में उपस्थित हुआ और बताया कि दो अगस्त को उसके चाचा ननद किशोर यादव, पुत्र तपेश्वर यादव निवासी न्यू एरिया मोलाबारा, दाउदनगर, औरंगाबाद बिहार, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से गया से रांची पहुंचे और कुछ देर के लिए रांची स्टेशन पर रुका, क्योंकि उसे ट्रेन नंबर 13351 से रांची रेलवे स्टेशन से राउरकेला जाना था।
यह भी पढ़े : Jamshedpur : नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान की शुरुआत, सख्ती से कराया जायेगा पालन : एसएसपी, देखें – Video
इस बीच रांची रेलवे स्टेशन पर उसका बैग (जिसमें नकद रु.-34,500/- एक निकॉन कैमरा, 02 मोबाइल चार्जर, 02 पेनड्राइव कुल मूल्य लगभग 50,000) था उसे छोड़ दिया था, जिसे आरपीएफ रांची के उप निरीक्षक सूरज पांडे की टीम ने बरामद कर उसे आरपीएफ पोस्ट रांची में रखवाया। कुछ समय उपरांत उक्त यात्री के एक संबंधी आरपीएफ पोस्ट रांची में उपस्थित हुए तथा उक्त बरामद बैग की पहचान की तथा उसमे रखे हुए कैश, निकान कैमरा, मोबाइल चार्जर आदि सही सलामत पाए। बाद मे सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद निरीक्षक डी शर्मा ने उक्त बैग को यात्री के संबंधी को लौटा दिया।




































