Ranchi Rpf : आरपीएफ ने टिकट दलाल को किया गिरफ्तार, चंदनकियारी का रहने वाला है आरोपी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

आरपीएफ रांची मंडल के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ द्वारा सतर्क ड्यूटी के दौरान शुक्रवार को प्राप्त सूचना के आधार पर एसआई सोहन लाल के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट रांची एवं सीआईबी रांची की टीम ने पीआरएस बुकिंग काउंटर, रांची पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान रेलवे कार पार्किंग गेट के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज कुमार महतो, उम्र 36 वर्ष, निवासी संखाकुरी, थाना चंदनकियारी, जिला बोकारो (झारखंड) बताया। उसके पास से ट्रेन संख्या 20839 (रांची–नई दिल्ली) की दो यात्रियों की तत्काल काउंटर टिकट बरामद की गई। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने टिकट उपलब्ध कराने के बदले अतिरिक्त राशि लेकर अवैध लाभ अर्जित किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आरोपी के पास से एक तत्काल काउंटर टिकट तथा एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया गया। यह कृत्य रेलवे अधिनियम की धारा 143 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। आरोपी को रेलवे अधिनियम की धारा 179(2) के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की गई। शनिवार को आरोपी को रेलवे कोर्ट, रांची के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

इस कार्रवाई में निरीक्षक शिशुपाल कुमार, एसआई सोहन लाल, एएसआई शक्ति सिंह, स्टाफ डी.के. सिंह, एस.पी. राय एवं सीआईबी रांची टीम का सराहनीय योगदान रहा।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें