फतेह लाइव, रिपोर्टर.

   
--->

पूर्व निर्धारित कार्यानुसार पीयूसीएल, झारखंड राज्य परिषद की बैठक बगयिचा, नामकुम में हुई। बैठक में आगामी दो वर्षों के लिए (2024-2025) नई राज्य समिति गठित की गई।

 नई राज्य समिति पर एक नजर 

अध्यक्ष – दीनानाथ पेंटे (रांची)

उपाध्यक्ष – दशरथ महतो ( घाटशिला), विनोद कुमार पाल (गढ़वा), डा. सुप्रियो भट्टाचार्य (जमशेदपुर), पीएम टोनी (रांची)

महासचिव – शशि सागर वर्मा (रांची), सचिव – जितेंद्र कुमार (गढ़वा), संगठन सचिव- निषाद खान (पलामू), संजय कुमार बोस ( घाटशिला) को मनोनीत किया गया.

ये थे चुनाव पदाधिकारी

कार्यकारणी समिति के सदस्यों को मनोनीत करने हेतु नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया। इसके पूर्व पुरानी समिति के अध्यक्ष व महासचिव ने सदस्यों को संबोधित किया।

चुनाव पदाधिकारी की जिम्मेदारी अशोक झा ने निभाई, जबकि पर्यवेक्षक की भूमिका बिहार पीयूसीएल के पुष्पराज ने निभाई।
दिल्ली पीयूसीएल के सचिव अमित श्रीवास्तव व पुष्पराज ने संविधान, कार्यपद्धति व उद्देश्यों के साथ ही काम करने के तरीके के संबंध में जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन रांची पीयूसीएल की महासचिव कुमारी लीना ने किया।

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version