Breaking News
Jamshedpur : संतरागाछी-जयपुर नई ट्रेन का 26 अक्टूबर को टाटानगर में भव्य स्वागत, श्याम भक्त मंडल ने की तैयारी Jamshedpur : कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान 25 अक्टूबर से, गांव-गांव तक पहुंचेगी पार्टी Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन का विजया मिलन समारोह, गीत-संगीत और व्यंजनों के बीच वीरांगनाओं ने मनाया उत्सव Jamshedpur : कदमा में युवक पर जानलेवा हमले से पुलिस सख्त, सिटी एसपी ने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दिया निर्देश Jamshedpur Police : बर्मामाइंस, टेल्को, साकची और गोलमुरी में रात्रि पैदल गश्ती, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा Jamshedpur : कदमा और डोबो में देर रात सघन जांच अभियान, सिटी एसपी ललित मीणा ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सिपाही के बजाय कैमरा से हो वाहन चेकिंग अभियान – सागर तिवारी

SHARE:

  • दोपहिया वाहन चालक संघ ने उपायुक्त से चेकिंग अभियान को बंद करने की अपील की

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर में वाहन चेकिंग अभियान अब एक बड़ी समस्या बन चुका है, और इसे लेकर दोपहिया वाहन चालक संघ ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. संघ ने मांग की है कि वाहन चेकिंग अभियान को बंद किया जाए, क्योंकि चेकिंग के दौरान अक्सर गंभीर दुर्घटनाएँ होती हैं, जिससे प्रशासन और आम जनता के बीच तनाव बढ़ रहा है. इस बीच, जिला प्रशासन से कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं, जिससे जनता के भीतर आक्रोश बढ़ता जा रहा है. दोपहिया वाहन चालक संघ ने सरकार से आग्रह किया कि यदि यही स्थिति बनी रही, तो प्रशासन और जनता के बीच दूरी बढ़ सकती है, जो समाज के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.

इसे भी पढ़ें : Potka : झारखंड राज्य आजीविका मिशन की महिलाओं को मिले उचित मानदेय और सामाजिक सुरक्षा – संजीव सरदार

Gambhir Car Associate Motion Ads

चालान की राशि में वृद्धि के बजाय कटौती का दिया सुझाव

संघ ने सुझाव दिया है कि हेलमेट चेकिंग अभियान को सिपाही द्वारा संचालित करने के बजाय सीसीटीवी कैमरों की मदद से डिजिटल चालान किया जाए. इससे पुलिस और आम जनता के बीच दूरी नहीं बनेगी और लोग यातायात नियमों का पालन करेंगे. संघ ने यह भी कहा कि सिपाही द्वारा पेड़ के पीछे छुपकर वाहन चेकिंग करने की प्रक्रिया को तुरंत रोका जाए, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके. इसके अलावा, चालान की राशि में वृद्धि के बजाय कटौती करने का सुझाव दिया गया है, ताकि लोग चुकता करने में सक्षम हो सकें. साथ ही, चेकिंग के दौरान इंश्योरेंस, प्रदूषण, हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस जैसी समस्या का समाधान तुरंत किया जाए.

इसे भी पढ़ें : Potka : लीगल एड क्लिनिक पोटका ने 6 दिव्यांगों की शारीरिक और मानसिक जांच कराई

हेलमेट चेकिंग और चालान की राशि में बदलाव की आवश्यकता

संघ के संस्थापक सागर तिवारी ने कहा कि यह वह खेल है जो सिपाही और वाहन चालक रोज़ खेल रहे हैं, जहां सिपाही पेड़ के पीछे छुपकर वाहन वालों के साथ खेलते हैं और इस कारण रोज़ दुर्घटनाएँ हो रही हैं. उन्होंने सुझाव दिया कि चेकिंग अभियान को बंद किया जाए और अन्य राज्यों की तरह कैमरा लगाकर चेकिंग की व्यवस्था की जाए, जिससे न केवल भ्रष्टाचार रुकेगा, बल्कि लोग यातायात नियमों का पालन भी करेंगे. इस दौरान संघ के अन्य सदस्य जैसे जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, धर्मबीर महतो, विवेक झा, दिलीप, सूरज, विशाल ढोके, राकेश चौरसिया, प्रदीप सिंह, रामेश्वर चौधरी, राकेश पांडेय आदि भी मौजूद थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर