फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

झारखंड आंदोलन के प्रणेता और जनजातीय समाज के पुरोधा श्री शिबू सोरेन के निधन पर साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने शोक जताते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया है। सोमवार को बयान जारी कर सरदार निशान सिंह ने कहा – श्री शिबू सोरेन जी का जाना केवल एक राजनेता का निधन नहीं, बल्कि एक युग के अंत जैसा है। उन्होंने हमेशा समाज के वंचित वर्गों की आवाज़ बुलंद की और झारखंड राज्य के गठन में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।

निशान सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक-संतप्त परिजनों, अनुयायियों और शुभचिंतकों को इस दुःख को सहने की शक्ति देने की कामना की। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन जैसे व्यक्तित्व बार-बार जन्म नहीं लेते। उनका जीवन संघर्ष और सेवा की मिसाल रहेगा।

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version