फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा के कोषाध्यक्ष जसवीर सिंह गांधी के निधन पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गहरा शोक प्रकट किया है. सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, कार्यवाहक प्रधान सुखविंदर सिंह राजू, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरुचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सुखदेव सिंह बिट्टू के साथ-साथ अन्य सभी गुरुद्वारा कमेटियों एवं सिख संस्थाओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है और समाज के लिए कभी ना पूरी होने वाली क्षति बताया है. बता दें कि रायपुर में वे इलाजरत थे. मंगलवार को स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में उनका दाह संस्कार किया जायेगा.

