WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Saraikela Police : दिलीप गोराई हत्याकांड का खुलासा, बेटा ही निकला सुपारी किलर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सरायकेला- खरसावां जिला के चांडिल थाना पुलिस ने बीते 13 जनवरी को हुए कल्पना स्टूडियो के मालिक दिलीप गोराई हत्याकांड मामले का चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस ने दिलीप गोराई की पहली पत्नी के छोटे पुत्र राकेश गोराई के साथ सुमित सोलंकी और कैलाश कर्मकार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और घटना के वक्त अभियुक्तों द्वारा पहना गया वस्त्र बरामद किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा ने बताया कि कांड के उद्वेदन को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था.

टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर कांड का उद्वेदन किया है. उन्होंने बताया कि मृतक दिलीप गोराई की पहली पत्नी का छोटा पुत्र राकेश गोराई द्वारा अपने पिता की हत्या करने की साजिश रची गई थी. राकेश द्वारा अपने रिश्ते के भांजे सुमित सोलंकी को 65 हजार रूपये देकर हत्या करने का षड्यंत्र रचा गया था. सुमित सोलंकी ने सहयोगी कैलाश कर्मकार के साथ मिलकर 13 जनवरी को स्टूडियो खोलते वक्त दिलीप गोराई की हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि कांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी एवं घटना में प्रयुक्त हथियार की बारामती को लेकर छापेमारी जारी है.

Gambhir Car Associate Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर