जमशेदपुर।
स्वतंत्रता संग्राम के महानायक , जल जंगल व जमीन के लिए अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलन करने वाले वीर युवा योद्धा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर जमशेदपुर की सामाजिक संस्था शौर्य के द्वारा गोलमुरी स्थित कार्यालय पर सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई. उपस्थित सभी ने बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए.
संस्था के संस्थापक अमरजीत सिंह राजा ने भगवान बिरसा की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं कार्यक्रम का नेतृत्व संजय शर्मा व किशोर साहू ने किया. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से तेजिंदर सिंह जोनी, अनिल अग्रवाल, बिनोद गुप्ता, बंटी सिंह, विकास शर्मा, गोबु घोष, उमेश गिरी, प्रभास बारीक, सागर गुप्ता, राहुल सिंह, आनंद कुमार एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे.