कलिंगानगर के सीआरएम प्लांट में पोलैंड से आये इंजीनियर की मौत
चरणजीत सिंह.


चालू वित्तीय वर्ष में टाटा स्टील के इंडिया ऑपरेशन में दुर्घटना में तीसरी मौत हो गई। कलिंगानगर के सीआरएम प्लांट में मेंटनेंस कार्य के दौरान संवेदक कंपनी के पोलैंड से आये इंजीनियर की मौत हो गई। 27 वर्षीय पोलैंड निवासी कर्मचारी डेमियन किमक की काम के दौरान मौत हो गई। वे ठेका कंपनी मेसर्स पीइएसएमइएल के लिए काम कर रहे थे। डेमियन किमक कलिंगानगर प्लांट के सीआरएम के एएसआरएस 2 प्लांट में काम कर रहे थे। वे वहां ऊंचाई पर स्थित ऑपरेटर प्लेटफार्म में स्ट्रैकर क्रेन 1 को लगाने का कार्य कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ एक अन्य साथी कर्मचारी भी मौजूद था। दोनों के बीच बातचीत हो रही थी। अचानक, डेमियन बेहोश होने लगे और प्लेटफार्म पर ही गिर गए। गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
इसे भी पढ़ें : Breaking : टाटा स्टील के सीआरएम में आधी रात छापा, 22 कर्मचारी सोते पाए गए, सबको मिला चार्जशीट
इस घटना के तुरंत बाद उनके साथ काम कर रहे साथी ने मदद के लिए आवाज दी। डेमियन को वहां से उतारकर सीपीआर (कार्डियक पल्मोनरी रिससिटेशन) दिया गया, लेकिन उनकी हालत गंभीर थी। उन्हें तुरंत कलिंगानगर स्थित मेडिका अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डेमियन का सिर पास के लोहे के कॉलम से टकरा गया था, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की जा रही है। टाटा स्टील की ओर से घटना के बारे में डेमियन के परिजन को सूचना दी गई है। ठेका कंपनी की ओर से भी परिवार को सहायता देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। टाटा स्टील के प्रबंधन ने कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का वादा किया है।
इसे भी पढ़ें : Big News : रूंगटा प्रबंध निदेशक सहित 5 आरोपियों को सजा, 1.6 करोड़ जुर्माना
::: इस तरह हुई मौतें :::
1. जमशेदपुर प्लांट के सीआरएम में क्रेन में चढ़ने के दौरान हुई थी मौत
टाटा स्टील में जमशेदपुर वर्क्स के सीआरएम प्लांट में ओवरहेड क्रेन में चढ़ने के दौरान गिरने से कर्मचारी की मौत हो गई। कदमा के रहने वाले स्थाई कर्मचारी नरेश प्रसाद की मौत हो गई थी।
2. एलडी वन में हुई दुर्घटना में भी मजदूर ने गँवा दी थी जान
वित्तीय वर्ष की शुरुआत में ही जमशेदपुर प्लांट के
एलडी वन विभाग में दुर्घटना हुई थी। एल डी कनवर्टर में जाम हो गया था। उसे काटते वक्त कर्मचारी पर जाम गिर गया था। वो ठेका कंपनी का कर्मचारी था।
3. अब कलिंगानगर के सीआरएम में विदेशी कामगार ने तोड़ा दम
टाटा स्टील की कलिंगानगर इकाई के सीआरएम प्लांट में विदेशी कामगार ने दम तोड़ दिया। पोलैंड के इंजीनियर की जान जाने से टाटा स्टील प्रबंधन बेहद दुखी है।
इसे भी पढ़ें : Tata Steel Exlusive : टाटा वर्कर्स यूनियन में भीतर ही भीतर शैलेश सिंह के उत्तराधिकारी की तलाश
एमडी बनने के बाद दुर्घटना रोकने के लिए हर जतन करते रहे टीवी नरेंद्रन
टाटा स्टील के कारखाना के भीतर दुर्घटना वर्तमान प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन का दुखती रग रहा है। वे एमडी बने तो एलडी होल्डर ब्लास्ट कर गया था। इसके बाद टी वी नरेंद्रन ने कारखाना में हादसा रोकने के लिए हर स्तर पर कील-काँटें चाक चौबंद करने का प्रयास किया। यहाँ तक कि कर्मचारियों के सभी अहम समझौते में सेफ्टी का पहलू जोड़ा गया। हरेक विभाग में सेफ्टी सुपरवाइजर बनाये गए। अधिकारियों के प्रदर्शन को सेफ्टी से भी जोड़ दिया गया। एमडी सह सीइओ के इतने जतन के बाद भी टाटा स्टील में हादसे नहीं रुके हैं। हालांकि, टाटा स्टील प्रबंधन को यकीन है कि दुर्घटना जरूर रुकेगी।
इसे भी पढ़ें : Tata Workers Union Exclusive : मुकद्दर का सिकंदर बन गए अजय चौधरी