फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर स्थित बागबेड़ा क्षेत्र में हाल की बाढ़ से उत्पन्न संकट के बीच पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के प्रयासों और टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से बाढ़ पीड़ितों को सुखा कच्चा खाद्य सामग्री वितरित किया गया। यह राहत वितरण कार्य पिछले तीन दिनों से लगातार जारी है और अब तक सैकड़ों परिवारों को राहत पहुंचाई जा चुकी है।
18 किलो का राहत पैकेट बना सहारा
टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा तैयार किए गए 18 किलो के खाद्य पैकेट में शामिल हैं: चावल, दाल, आलू, प्याज,सरसों तेल, चायपत्ती, सुखा दूध,सत्तू, चूड़ा, चीनी आदि। इन राहत पैकेटों को नया बस्ती रोड नंबर 1, 2, 3, बड़ौदा घाट, तथा सीपी टोला जैसे बाढ़ प्रभावित इलाकों में चिन्हित जरूरतमंद परिवारों के बीच वितरित किया गया।
संस्थागत सहयोग को मिला सराहना
पंसस सुनील गुप्ता ने जानकारी दी कि उन्होंने इस संबंध में टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरभ राय एवं इंपैक्ट क्लस्टर हेड केशव कुमार रंजन से आग्रह किया था, जिनकी त्वरित पहल से यह राहत संभव हो सकी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने टाटा स्टील फाउंडेशन की इस जनसेवी पहल के लिए आभार जताया।
सामूहिक प्रयास बना मिसाल
राहत वितरण में कई प्रतिनिधियों और स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी में उप मुखिया मुकेश सिंह,पंचायत समिति सदस्य सुशील यादव,पूर्व उप मुखिया कुमोद यादव, उप मुखिया संतोष ठाकुर,टाटा स्टील फाउंडेशन से: डी मंजू, लक्ष्मी, रंजन पटनायक, रामा लक्ष्मी, अनिल कुमार, संजय सिंह, तुराम पूर्ति, धर्मेंद्र, वीरेंद्र का काफी सहयोग रहा।
पंसस सुनील गुप्ता ने कहा कि”जब सरकारी मदद देर से आती है, तब जनसहयोग और कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी ही वास्तविक राहत बनती है। हम बाढ़ पीड़ितों के साथ हर संभव सहायता के लिए तत्पर हैं।”