WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के जिला स्तरीय समिति की बैठक, एक माह के अंदर कक्षाएं प्रारंभ करने के दिए निर्देश

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में बहरागोड़ा, पोटका, डुमरिया और धालभूमगढ़ प्रखंड के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के संचालन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई तथा एक माह के भीतर कक्षाएं शुरू करने का निर्देश दिया गया. इस दौरान छात्रों का नामांकन, शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक मानव बल की नियुक्ति, आधारभूत संरचना निर्माण एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, सुरक्षा आदि विभिन्न पहलुओं पर विमर्श किया गया.

उपायुक्त द्वारा शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक मानव बल की नियुक्ति के संबंध में गाइडलाइन के अनुरूप नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया. शैक्षणिक कार्य हेतु रिक्त पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित करते हुए इस माह के अंत तक शिक्षकों की कमी को पूरा करने का निदेश दिया गया. वहीं, गैर शैक्षणिक कार्य हेतु मानव बल को आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से लेने की बात कही गई. उक्त सभी एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में शत प्रतिशत सीटों पर नामांकन सुनिश्चित किए जाने का निदेश दिया गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आधारभूत संरचनाओं की उपलब्धता के तहत डीपीआर के मुताबिक ब्लैक बोर्ड, ट्रांस्फॉर्मर, बोरिंग आदि के लिए संबंधित कार्यदायी एजेंसी से समन्वय कर अधिष्ठापन का निर्देश दिया गया. वहीं, बिजली, बेंच-डेस्क, मेस, स्टेशनरी, ड्रेस आदि को लेकर जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देशित किया गया. सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से आवासीय विद्यालयों में घेराबंदी हेतु जल्द प्राक्कलन तैयार कर समर्पित करने का निदेश दिया गया. एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में वर्तमान में कक्षा 6-8 तक ही नामांकन लिया जा रहा है. बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती संध्या रानी, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. ए मित्रा तथा समिति के अन्य संबंधित सदस्य उपस्थि रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर