फतेह लाइव, रिपोर्टर.
बोकारो सी एच मोड़, सोनटांड गुपचुप मोहल्ल निवासी एक सूचक ने सिटी थाना बोकारो को एक आवेदन देकर बताया कि उसकी भतीजी जो 14 अगस्त को विस्थापित कॉलेज बालीडीह जाने के लिए निकली थी. मगर 16 अगस्त तक वापस लौट कर नहीं आई. तब अगल बगल, रिश्तेदारों और जान पहचान वाले के पास पता किया मगर कहीं पता नहीं चला.
शक है कि उनकी भतीजी को कोई बहला फुसला कर या लोभ लालच में अगवा कर ले गया है. इसे लेकर थाना में मामला दर्ज किया गया. घटना के 15 दिन बीत जाने के बाद भी उनकी भतीजी को पुलिस खोज नहीं पाई है. इसे लेकर घर के परिजन परेशान हैं.
इस बारे में थाना में मामला दर्ज होने के बाद पूछने पर बताया गया कि खोज बीन किया जा रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद करा लिया जाएगा. इधर, जमशेदपुर के बागबेड़ा में नाबालिग के मामा भी परेशान है. अपने स्तर से वह भगिनी की तलाश में लगे हुए हैं.
