फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के टिनप्लेट गुरुद्वारा की प्रधानगी को लेकर रविवार को वोटिंग हुई. 1324 वोटरों में लगभग 1094 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग हुआ. हल्का हो हंगामा भी चला, लेकिन सिदगोड़ा थाना प्रभारी मो. फैज अहमद के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने सब कुछ संभाले रखा.

ठीक पांच बजे बोटिंग क्लोज कर दी गई. सीजीपीसी की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ. उम्मीदवार सुरजीत सिंह और गुरदयाल सिंह से संगत ने किसे चुना, एक घंटे की मतगणना बाद साफ हो जायेगा. वैसे दोनों उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है. मानावाल समर्थक जीत को लेकर आश्वास्त हैं. सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे भी मौके पर मानावाल टीम के लिए डेरा बनाये हुए है.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version