फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के डिमना रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर प्रांगण में जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ऑनर्स एसोसिएशन के द्वारा मानगो ट्रैफिक थाना प्रभारी हरिऔध करमाली के द्वारा विभिन्न ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई. जागरूक कार्यक्रम में उनके द्वारा यह अनुरोध किया गया कि हमारे संगठन के जितने भी ट्रक ट्रेलर चालक बंधु है. वे जब रात में नो एंट्री खुलने के बाद शहर में घुसते हैं. तब शहर की सड़कों पर ट्रैफिक नियम का पूर्ण रूप से पालन करें, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी.

तय हुआ कि एसोसिएशन इसके लिए चालकों को जागरूक करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करेगा, तांकि उनका सहयोग भी प्राप्त होगा. इससे पूर्व जमशेदपुर ट्रक एवं टेलर ओनर्स एसोसिएशन के द्वारा पुष्प गुच्छ एवं शॉल देकर थाना प्रभारी को सम्मानित किया गया.

इस कार्यक्रम में जमशेदपुर ट्रैफिक के पदाधिकारी गण एवं प्रेस मीडिया के बंधु और यूनियन के पदाधिकारी जिनमें अध्यक्ष जसवीर सिंह शिरे, महामंत्री मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह आदि पदाधिकारी एवं समस्त सदस्य मौजूद रहे.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version