फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर से सटे बोड़ाम में झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के आह्वान पर बोडाम प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रखण्ड अध्यक्ष डाॅ मनोज कुमार महतो के अध्यक्षता में शहीद रामलाल महतो मैदान में आयोजित किया गया।
संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में SIR में BLA-2 सदस्यों की भूमिका को विस्तार पूर्वक प्रशिक्षक संजय सिंह आजाद ने फार्म 6,7,8 को कैसे भरना है, मैपिंग क्या है, क्या क्या 11 तरह के प्रमाण पत्र आवश्यकता के अनुसार प्रस्तूत करना है, उक्त जानकारी को साझा किया।
जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने संगठनात्मक कार्य के विषय पर विचार रखते हुए कहा कि प्रखंड अध्यक्ष और मण्डल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष सभी कमिटियो एवं BLA-2 सदस्यों का गठन समयबद्ध पुरा करें। जनता के समस्याओं का संकलन कर समाधान करें।
आनन्द बिहारी दुबे ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए आंदोलन एवं अनुशासन पर कहा कि जनता के छोटी-छोटी समस्याओं को संज्ञान में रखना और आंदोलन के माध्यम से समस्या समाधान कराना एवं प्राथमिकता में रखना। कांग्रेस पार्टी केट कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी हरहाल में अनुशासन का पालन करें। SIR के सम्बन्ध में BLA-2 के सदस्यगण हर स्तिथि में सही मतदाता का नाम जुड़े, इन बातों पर सजगता होनी चाहिए।
सभी कांग्रेसजनों को एकजुट हो कर सामुहिक रूप से संगठन और आंदोलन को सफल करें। सत्र को संबोधित करते हुए अवधेश सिंह कार्यकारीअध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का गौरव में इतिहास रहा है पार्टी को हमारे महापुरूषों ने बलिदान देकर और अपने खून से सींचा है इसी का नतीजा है की अंग्रेजों को भारत को स्वतंत्रता देना पड़ा हमारे महापुरूषों ने भारत के स्वर्णिम विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, जल थल, वायु, परमाणु ऊर्जा, आईटी के क्षेत्र सरकारी उपक्रम के साथ-साथ कृषि के विकास को लगातार किया है, रेलवे को हर जगह पहुंचा है, बंदरगाहों का विकास किया है, हजारों, लाखों, करोड़ों लोगों को रोजगार से एवं नौकरी से जोड़ा है।
उद्योगों का विकास किया है। हम सबों को इस कृति को हर समय याद रखना है। कांग्रेस पार्टी की सोच हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सभी को एक साथ लेकर चलने का नीति और संदेश देता है। शहर से लेकर गांव का विकास हमारी प्राथमिकता में होती है, यही उद्देश्य हमारे कांग्रेस पार्टी का रहा है, सभी नए कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी और सम्मानित BLA-2 सदस्य बने हैं। इस उद्देश्य को पूरा करने में अपना बहुमूल्य समय जरूर दें।
वरिष्ठ नेता खगेनचन्द्र महतो ने पेसा कानून को विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण देते हुए कहा कि पंचायत क्षेत्र में ग्रामसभा के महत्व को बताया।
किशनलाल महतो ने मनरेगा अधिनियम को विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण के तहत महत्व को बताया।
प्रखण्ड प्रभारी विश्वजीत जेना ने वनाधिकार कानून को विस्तार पूर्वक बताया। प्रखण्ड पर्यवेक्षक अशोक कुमार सिंह ने बुथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के महत्व को साझा किया। प्रदेश सचिव सामंता कुमार ने जनहित में मजबूत आंदोलन करने के महत्व को साझा किया।
प्रखंड अध्यक्ष डाॅ मनोज कुमार महतो ने सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र प्रदान कर किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर सर्वश्री BLA-2 सदस्य सुधीर टुडू बलराम महतो, शिशुलाल महतो, नित्यानंद महतो चंद्र मोहन महतो हिमांशु महतो, डोमन महतो, रतूनाथ भुईया, अमर कुमार मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, देवेन्द्र कुमार, फिरोज खान शामिल हुए।

