फतेह लाइव, रिपोर्टर.

महिला दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 15 मार्च को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में “मिट्टी की खुशबू” भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन यूनिटी संस्था के बैनर तले किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में गायिका मन्नत नूर आ रही हैं. यूनिटी की टीम इसकी तैयारियों में जुटी हुई है.

मेयर सुधा गुप्ता को सम्मानित करते कांग्रेसी राजवीर सिंह

इसी दौरान शनिवार को आयोजकों की टीम मानगो नगर निगम की नई मेयर सुधा गुप्ता से मिलने कदमा पहुंची. जहां उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें दी गई. इसी के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भी दिया. मेयर सुधा गुप्ता ने आयोजकों को कार्यक्रम में शामिल होने का भरोसा दिया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. इस दौरान लवली कौर, तरुण कुमार, चंचल भाटिया और कांग्रेस नेता राजवीर सिंह उर्फ बिट्टू समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version