WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : कदमा में सब्जी विक्रेताओं से रंगदारी मांग रहे सफेदपोश असामाजिक तत्व,  देखें- Video

SHARE:

ग्रामीण किसान सब्जी विक्रेताओं के लिए कदमा बाजार में जगह उपलब्ध कराने की डीसी से मांग, किया प्रदर्शन

जमशेदपुर.

ग्रामीण किसान सब्जी विक्रेताओं ने सोमवार को डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व हरमोहन महतो कर रहे थे. समिति ने इस दौरान डीसी को ज्ञापन दिया, जिसमें बताया गया कि पिछले कई वर्षों से कदमा बाजार में पटमदा सहित डोबो, रूगड़ी, उत्तमडीह, बोन्डी, हथियाडीह, ईटागढ, बासुडदा एवं सुवर्णरेखा खरकाई नदी किनारे अनेक गांव के आदिवासी व मूलवासी किसान वर्ग के लोग सब्जी बेचने आते हैं. कदमा सब्जी बाजार के अन्दर जगह नही मिलने के कारण बाहर में रोड नं0 4 एवं रोड नं0 21 के किनारे बैठकर सब्जी बेचते हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads

पिछले कुछ दिनों से टिस्को गुण्डा पार्टी एवं पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें बैठने नहीं दिया जा रहा है. गाली गलौज, मारपीट करने की धमकी देकर असमाजिक तत्व के लोग इन सब्जी विक्रेताओं से अवैध वसूली करते हैं. पूर्व में इन सब्जी विक्रेताओं के लिए कदमा बाजार के अन्दर जमीन आवंटित की गयी थी, परन्तु वर्तमान में उस जगह पर असमाजिक तत्वों द्वारा मछली विक्रेताओं को बैठा दिया गया है. इसलिए इन सब्जी विक्रेताओं के लिए जमीन की समस्या उत्पन्न हो गयी है. संघ ने आवेदन पर उचित जांच कराकर असमाजिक तत्वों पर कारवाई करते हुए ग्रामीण किसान सब्जी विक्रेताओं के लिए जमीन आवंटन करने का आग्रह किया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर