विश्व डेंगू दिवस पर टाटा स्टील यूआईएसएल की अनूठी पहल
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर में विश्व डेंगू दिवस के अवसर पर टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (Tata Steel UISL) द्वारा जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कदमा स्थित कुड़ी मोहंती ऑडिटोरियम The Avenue Mail में एक भव्य डेंगू रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में गीता थिएटर जमशेदपुर के युवा कलाकारों द्वारा “अबकी बार फिर पलटी मार” नामक एक प्रभावशाली और प्रेरणादायक नाटक का मंचन किया गया।
इस विशेष अभियान (#PALTIMAR3) का मुख्य उद्देश्य जमशेदपुर के नागरिकों को डेंगू के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने देने के लिए प्रेरित करना है
नाटक के मुख्य बिंदु और संदेश
गीता थिएटर जमशेदपुर के युवा कलाकारों ने अपने जीवंत अभिनय, हास्य और सटीक संवादों के माध्यम से दर्शकों को बांधे रखा। नाटक में दिखाया गया कि कैसे हमारे घरों के कूलर, गमलों, टायरों और पुराने बर्तनों में जमा साफ पानी में डेंगू के मच्छर (एडीज) पनपते हैं। कलाकारों ने संदेश दिया कि सप्ताह में कम से कम एक दिन ‘पलटी मार’ (बर्तनों को पलटने) की आदत डालकर डेंगू के लार्वा को नष्ट किया जा सकता है।
ये गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति
इस कार्यशाला और नाटक मंचन के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें कृष्ण कुमार, उप नगर आयुक्त (Deputy Municipal Commissioner), अतुल कुमार भटनागर, प्रबंध निदेशक (MD), टाटा स्टील यूआईएसएल, आर.के. सिंह, महाप्रबंधक (Town O&M), रघुनाथ पांडेय, टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड सर्विस श्रमिक यूनियन आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्यों, शिक्षकों, विभिन्न आवासीय समितियों (आरडब्ल्यूए) और गेटेड कम्युनिटीज के प्रतिनिधियों, सरकारी अधिकारियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और स्वच्छता पर्यवेक्षकों सहित 350 से अधिक हितधारकों ने भाग लिया
अधिकारियों का वक्तव्य : टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक ने कहा, “डेंगू जैसी बीमारी से लड़ने के लिए केवल प्रशासनिक प्रयास काफी नहीं हैं, बल्कि सामुदायिक भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। GITA THEATRE के युवाओं ने जिस तरह नाटक के माध्यम से ‘पलटी मार’ का संदेश दिया है, वह सीधे लोगों के दिलों तक पहुँचता है। हमें उम्मीद है कि शहर का हर नागरिक इस अभियान का एंबेसडर बनेगा।
समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों को अपने घरों और कार्यस्थलों को डेंगू-मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई और चेतावनी भी दी गई कि भविष्य में निरीक्षण के दौरान मच्छर जनित स्थितियां पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है ।
आपको बता दें की अबकी बार फिर पलटी मार नामक नाटक मे मुख्य नायिका मिस माया के तौर पर गीता कुमारी, जादूगार शाकल की भूमिका में प्रेम दीक्षित, डेंगू रोग पीड़ित महिला की भूमिका में सुष्मिता सरकार नाटक के मुख्य आकर्षक एवं लोकप्रिय किरदार डेंगू मच्छर की भूमिका में आनंत सरदार वहीं सहायक कलाकार की भूमिका में खुशी पांडे एवं आयुष सिंह रहे।
