Jamshedpur : गोविंदपुर प्रकाशनगर में शम्भू लोहार की हत्या का आरोपी फुफेरा भाई गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गरूड़बासा प्रकाशनगर निवासी शंभू लोहार की हत्या उसके फुफेरे भाई ने गोली मारकर 17 मार्च की रात कर दी थी. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी तुषार को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि पुलिस मामले में कुछ बयां नहीं कर रही है.

आरोपी के विरुद्ध मृतक के पिता ने गोविंदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. हत्या के दिन ही पुलिस ने घटनास्थल से पिस्तौल बरामद किया था. शंभू को सोमवार की रात 8.30 बजे गोली मारी गई थी. घटना के बाद शंभू को ईलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उसकी मौत हो गई थी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मृतक सरायकेला का रहने वाला था. वह ढाई साल से पेंटर का काम गोविंदपुर में कर रहा था. वहां पर वह अपने एक परिचित के घर पर रह रहा था.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें