Hazaribag : हजारीबाग में 12 NCC कैडेट्स का CATC-4 वार्षिक प्रशिक्षण कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन

SHARE:

  • श्री आरके महिला कॉलेज गिरिडीह की छात्राओं ने दिखाया दम
  • सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताओं में हासिल की सफलता
  • कॉलेज प्रशासन और अधिकारी भी छात्राओं की सफलता से उत्साहित

फतेह लाइव, रिपोर्टर

श्री रामकृष्ण महिला गिरिडीह महाविद्यालय की 12 NCC कैडेट्स ने झारखंड बटालियन के 22वें CATC-4 वार्षिक प्रशिक्षण कैंप में हिस्सा लिया, जो 14 से 23 मई तक हजारीबाग के सिलवार स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित हुआ. इस कैंप में विभिन्न स्कूल और कॉलेज की छात्राओं ने भाग लिया. प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, योगा, फायरिंग, कराटे, अनुशासन, फायर फाइटिंग एवं कई खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का मौका मिला. अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया. कॉलेज की कैडेट खुशबू कुमारी का चयन IGGBC सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए हुआ, जो कॉलेज के लिए गर्व की बात है. संतोषी कुमारी ने संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि संजीदा परवीन और खुशबू परवीन की टीम ने बॉलिबॉल प्रतियोगिता में जीत दर्ज की.

इसे भी पढ़ें : Giridih : स्वर्गीय तिलकधारी सिंह के निधन पर सोनिया गांधी ने व्यक्त की संवेदनाएं

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

NCC कैडेट्स की मेहनत और समर्पण से मिली सफलता

कमांडिंग ऑफिसर एंटनी हेनरी सेलवम की देखरेख में यह प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिन्होंने कैडेट्स को बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया. श्री आरके महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मधुश्री सेन सान्याल ने छात्राओं के इस उपलब्धि पर खुशी जताई और भविष्य में भी ऐसे प्रदर्शन की कामना की. CTO पुनूम प्रभा मुंडू ने भी छात्राओं के उम्दा प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. यह सफलता कॉलेज के लिए गौरव का विषय बनी है और छात्राओं के संकल्प को मजबूत करती है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर