Ghatsila : घाटशिला मुख्य चौक स्थित मोबाइल दुकान से 90 मोबाइल और ₹50000 नगद चोरी

SHARE:

  • मऊभंडार ओपी क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से लोगों में बढ़ा भय, चोरों के हौसले बुलंद
  • आम जनता ने लगाया पुलिस पर संरक्षण का आरोप

फतेह लाइव, रिपोर्टर

मऊभंडार ओपी क्षेत्र में चोरों के हौसले इन दिनों काफी बढ़ गए हैं. मंगलवार की मध्यरात्रि को घाटशिला मुख्य चौक स्थित निदा कम्युनिकेशन मोबाइल दुकान से 90 मोबाइल फोन और ₹50000 नगद चोरी हो गया. दुकान के मालिक परवेज हुसैन उर्फ जोनी ने मऊभंडार ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. चोरों ने सीसीटीवी का कनेक्शन भी काट दिया था जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है. इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में भी लिया गया था, जिसके पास से चोरी के ₹50000 बरामद हुए, लेकिन पुलिस का कहना है कि वह पैसा अन्य स्रोतों से मिला है, इसलिए आरोपी को छोड़ दिया गया. भुक्तभोगी कई बार पुलिस को आवेदन देकर मदद मांग चुके हैं, पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर एनसीपी युवा मोर्चा ने जताई चिंता

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

चोरी की बढ़ती घटनाओं से ग्रामीण परेशान

मऊभंडार ओपी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर खुलकर हुई यह चोरी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है. क्षेत्र में पहले भी कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं जिनका खुलासा नहीं हो पाया है. वहीं दूसरी ओर, पुलिस के संरक्षण में जुआरियों की भी सक्रियता बढ़ी है. मऊभंडार पोस्ट ऑफिस के सामने रेलवे लाइन के किनारे जुआरियों का जमावड़ा रहता है, जहां से पुलिस को कथित तौर पर मोटी रकम भी दी जाती है. इस वजह से पुलिस प्रशासन इस ओर कोई गंभीर कदम नहीं उठा पा रहा है. परवेज हुसैन की दुकान से चोरी की यह घटना घाटशिला पुलिस प्रशासन के लिए शर्मनाक साबित हो रही है. ओपी प्रभारी पंकज महतो ने चोरी का खुलासा करने का दावा किया है और लगातार प्रयास कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर भाजपा ने जमशेदपुर में लगाई विशेष प्रदर्शनी

पुलिस संरक्षण में बढ़ती जुआरियों की समस्या

निदा कम्युनिकेशन परिवार के लोग भी पुलिस से शिकायत करने ओपी पहुंचे, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन मिला है. पुलिस प्रशासन के आश्वासनों के बावजूद चोरी की यह घटना अभी तक सुलझ नहीं पाई है और चोर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. इलाके में लोग पुलिस प्रशासन से न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर कानून का राज कायम किया जाएगा. अब देखना यह है कि पुलिस के वादे कब हकीकत में बदलते हैं और मऊभंडार क्षेत्र की जनता सुरक्षित महसूस कर पाती है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें