WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Bjp Leader :  भाजपा घाघीडीह मंडल अध्यक्ष और पत्नी पर बागबेड़ा थाना में FIR, 60 लाख गबन का आरोप

SHARE:

सांसद प्रतिनिधि के भी करीबी जाने जाते हैं आनंद, गत दिनों भाजपा जिलाध्यक्ष ने इसी विवाद को लेकर किया था थाना में प्रदर्शन

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में बागबेड़ा थाना क्षेत्र के घाघीडीह निवासी अमित कुमार ने भाजपा घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार और उनकी पत्नी मधुलिका रानी पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. शिकायत में अमित ने बताया कि करीब 15 वर्ष पूर्व उनकी मुलाकात आनंद कुमार और उनकी पत्नी से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच जमीन खरीद को लेकर बातचीत शुरू हुई.

अमित के अनुसार, आनंद कुमार ने जमीन दिलाने के नाम पर उनसे कुल 60 लाख रुपये लिए. यह राशि उनकी पत्नी राखी कुमारी के बैंक खाते से आनंद कुमार और मधुलिका रानी के खातों में ट्रांसफर की गई थी. लंबे समय तक जब जमीन की रजिस्ट्री नहीं हुई तो दबाव बनाने पर आनंद कुमार ने एग्रीमेंट फॉर सेल तैयार कर दिया और संबंधित जमीन पर दखल भी दे दिया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आनंद कुमार ने भरोसा दिलाया था कि जमीन का म्यूटेशन होने के बाद रजिस्ट्री करा दी जाएगी. नवंबर 2025 में जमीन का म्यूटेशन पूरा हो गया, लेकिन जब अमित कुमार ने रजिस्ट्री की बात उठाई तो आनंद कुमार ने साफ इनकार कर दिया. अमित का आरोप है कि रजिस्ट्री कराने के बजाय आनंद कुमार ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी. मामले को लेकर बागबेड़ा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आपको बता दें कि भाजपा नेता आनंद सांसद प्रतिनिधि के करीबी के रूप में जाने जाते हैं. पिछले दिनों राजू बगान के पास आनंद कुमार की इसी को लेकर पिटाई हुई थी. तब भाजपाईयों ने परसुडीह थाना में पार्टी के बैनर तले अपने नेता को बचाने के लिए प्रदर्शन किया था. इधर, वही अमित कुमार ने जो आरोप आनंद पर लगाए थे, उसमें उन्होंने सफलता हासिल की, जिसमें बागबेड़ा थाना ने प्राथमिकी दर्ज कर ली. अब आगे पुलिस या भाजपा क्या कदम उठाती है, यह जांच का विषय है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर