Jamshedpur Accident : लाइफ लाइन नर्सिंग होम के कर्मचारी की भुइयांडीह में दुर्घटना में युवक की मौत, सड़क जाम

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइयांडीह में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 4 निवासी सुदीप रॉय के रूप में की गई। घटना के आबाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया जिससे यातायात प्रभावित रहा। घटना की सूचना पाकर डीएसपी मुख्यालय- 1 भोला प्रसाद मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास किया, जिसके बाद स्थानीय लोग सड़क से हटे।

एक घंटे सड़क जाम

इस दौरान लगभग एक घंटे तक सड़क जाम रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सुदीप लाइफ लाइन नरसिंह होम में काम करता था। वह खाना खाने के लिए नर्सिंग होम से निकला था। वापसी के दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें