WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : किराना दुकान की आड़ में गांजा बिक्री का खुलासा, बर्मामाइन्स से आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बर्मामाइन्स थाना क्षेत्र अंतर्गत कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती में किराना दुकान की आड़ में अवैध गांजा कारोबार होने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद समद (33) के रूप में हुई है, जो मुस्लिम बस्ती कैरेज कॉलोनी का निवासी है। जानकारी के अनुसार, 20 मई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को सूचना मिली थी कि कैरेज कॉलोनी स्थित फलक स्टोर राशन दुकान में अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है।

दंडाधिकारी की उपस्थिति में टांगो जवानों, पीसीआर और थाना गश्ती दल के साथ दुकान में छापेमारी की गई। पुलिस को देखकर दुकान के आसपास मौजूद ग्राहक भाग निकले, लेकिन दुकान संचालक मोहम्मद समद को मौके से पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर राशन दुकान के काउंटर में छिपाकर रखी गई 17 पुड़िया गांजा और एक प्लास्टिक पन्नी में रखा खुला गांजा बरामद किया। जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पहले भी डकैती और मारपीट के मामलों में जेल जा चुका है। जेल से बाहर आने के बाद वह लंबे समय से अपने किराना दुकान से अवैध गांजा कारोबार चला रहा था।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर