WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : कदमा की जनसमस्या बैठक में अवैध मटका, दारू और जुए का उठा मामला

SHARE:

मुकुल मिश्रा ने कहा – विधायक को सूचित कर समाधान करवाएंगे

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के कदमा स्थित तरुण संघ के प्रांगण में इलाके की जनसमस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने की।

बैठक में स्थानीय निवासियों ने कई अहम मुद्दे उठाए। स्थानीय निवासी इस बात को लेकर आक्रोशित थे कि कदमा थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से मटका, जुआ और शराब का अवैध कारोबार हो रहा है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद कदमा थाना के प्रभारी ने इन अवैध धंधों की रोकथाम के लिए कोई कदम नहीं उठाया। लोग इस बात से भी नाराज थे कि थाने में तैनात वाहन चालक और कुछ अन्य पदाधिकारी लगातार स्थानीय निवासियों को किसी न किसी बहाने परेशान करते हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बैठक में जेएनएसी द्वारा भाटिया बस्ती एवं अन्य क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा उठाव सही तरीके से नहीं करने की भी शिकायतें सामने आईं। लोगों ने बताया कि तीन-तीन दिन बीत जाते हैं, कचरा उठाने वाली गाड़ी नहीं आती है। इस बीच इलाके में दुर्गन्ध फैलता रहता है।

मुकुल मिश्रा के समक्ष लोगों ने बताया कि शास्त्री नगर के ब्लॉक नंबर 2 और 3 के सामने अतिक्रमित भूमि को प्रशासन एवं जुस्को ने अतिक्रमण मुक्त कराया था। अब उस स्थान पर फिर से अतिक्रमण हो रहा है। मेन रोड पर कचरे का टब रख दिया गया है। इससे वहां गंदगी फैल रही है। मुख्य सड़क पर घंटों ट्रैफिक जाम रहता है। बैठक में हाईमास्ट लाइट, सड़क, नाली से संबंधित शिकायतें भी आईं।

इन सभी बातों को सुनने के पश्चात मुकुल मिश्रा ने कहा कि वह इन बातों को विधायक सरयू राय के समक्ष रखेंगे और समस्या का तत्काल समाधान हो, इस दिशा में पूरा प्रयास करेंगे।

बैठक में मुख्य रुप से नीरज सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, राकेश सिंह, रवि शंकर सिंह, भीम सिंह, अमरेंद्र मल्लिक, केपी सिंह, ललन चौहान, तारक मुखर्जी, मनोज सिंह, चिंतामणि दुबे, अशोक दुबे, डीएन सिंह, अजीत सिंह, डिंपल बिस्वा, संजीव सिंह, लाली दीक्षित, रवींद्र राय, दिनेश त्रिपाठी, पवन दुबे, कृष्णा प्रसाद, सुभाष सिंह, अर्जुन सिंह आदि उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर