Jamshedpur : श्री गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में शहीद बाबा दीप सिंह सेवक दल ने साकची में लगाई छबील, शामिल हुए रघुवर दास, बोले – सिख गुरुओं की कुर्बानी को भारतवर्ष कभी नहीं भूलेगा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सिखों के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज की शहादत को समर्पित शहीद बाबा दीप सिंह सेवक दल के अध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा द्वारा साकची पलंग मार्केट के सामने ठंडे मीठे शरबत की छबील लगाई गई. इस दौरान एवं चना को प्रसाद के रूप में राहगीरों के बीच वितरित किया गया.

इस मौके पर विशेष रूप से झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल हुए. उन्होंने अपने संबोधन में गुरु अर्जन देव जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सिख गुरुओं की कुर्बानी को देश कभी नहीं भूलेगा और उनके बताए रास्ते पर चलता रहेगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने गुरदेव सिंह राजा परिवार के प्रति आभार प्रकट किया और गुरुओं द्वारा दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया.

इस मौके पर बबुआ सिंह, रामबाबू तिवारी, संजीव सिंह, भूपेंद्र सिंह, मिथिलेश यादव, सीजीपीसी कार्यवाहक प्रधान सुखविंदर सिंह राजू, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, जगीर सिंह सरली, हरविंदर सिंह मंटू, अजीत गंभीर, बलवंत सिंह, गुरदयाल सिंह, जोगिंदर सिंह जोगी, दलबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह शिंदे, चंद्रशेखर मिश्रा, कुलवंत सिंह बंटी, अमरजीत सिंह राजा, अप्पा राव, हालदार नारायण, हैप्पी सिंह, गुरप्रीत सिंह, महेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह निंदी, जसविंदर सिंह हर्ष, सुखविंदर सिंह साबी, दीपक गिल, मिथिलेश अडेसरा, ऋषिराज सिंह ऋषि, बलबीर सिंह काकू आदि कई अन्य लोग शामिल थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें