Breaking News
Tribute to Jharkhand Minister : गिरिडीह समाहरणालय में मंत्री सुदिव्य कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति की प्रार्थना Jamshedpur : Tata Steel Hot Strip Mill JDC ने डोबो स्कूल में बच्चों संग बांटी खुशियां, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश Delhi/Jamshedpur : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की राह होगी आसान! सांसद विद्युत महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की अहम मुलाकात Sikhism in Tamil Nadu : ਤਾਮਿਲ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖ ਦਰਸ਼ਨ ਅਤੇ ਵਿਚਾਰਧਾਰਾ ਨੂੰ ਪੇਸ਼ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਕਿਤਾਬ ‘ਕੈਪਟਿਵੇਟਿੰਗ ਸਿੰਪਲ ਹਾਰਟਸ’ ਹੋਈ ਜਾਰੀ Delhi Gurudwara : ਸਰਨਾ ਦੇ ਦਾਅਵਿਆਂ ’ਤੇ ਕਾਲਕਾ-ਕਾਹਲੋਂ ਦਾ ਤਿੱਖਾ ਪਲਟਵਾਰ, ਸੰਗਤ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਨਕਾਰ ਚੁੱਕੀ, ਹੁਣ ਫਿਰ ਹਾਰ ਲਈ ਰਹਿਣ ਤਿਆਰ Punjab/Jharkhand : ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਜਮਸ਼ੇਦਪੁਰ ਵਿੱਚ ਰੇਡ, ਭਰਾ-ਭਰਜਾਈ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਤਰਸੇਮ ਸਿੰਘ ਸੇਮੇ ਦੀ ਭਾਲ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Murder Case Solve : उलीडीह में युवक की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, बदले की आग में की गई थी हत्या, दो गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप, धारदार चाकू, शव को ठिकाने लगाने में इस्तेमाल की गई मच्छरदानी तथा खून लगी मिट्टी बरामद की है। पुलिस के अनुसार हत्या पुरानी रंजिश और बदले की भावना में अंजाम दी गई थी।

जानकारी के अनुसार 31 मई 2026 को उलीडीह ओपी क्षेत्र के एक मैदान के समीप झाड़ियों से एक युवक का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान विकास सिंह उर्फ विकास राय (25 वर्ष) के रूप में हुई थी। वह न्यू उलीडीह आदिवासी क्लब क्षेत्र का निवासी था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई के लिखित आवेदन पर उलीडीह ओपी कांड संख्या 123/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि करीब एक वर्ष पूर्व विकास सिंह उर्फ विकास राय और उसके साथियों पर सौरभ शर्मा उर्फ पवन शर्मा की हत्या का आरोप लगा था। इस संबंध में उलीडीह थाना कांड संख्या 64/2025 दर्ज किया गया था। उसी हत्या का बदला लेने के लिए आरोपियों ने विकास की हत्या की साजिश रची थी।

पुलिस के अनुसार 30 मई की रात करीब 9 बजे आरोपी सूरज कुंटिया उर्फ साधु कुंटिया और राजू कुम्हार ने विकास सिंह को नशा करने के बहाने उलीडीह क्षेत्र स्थित एक शॉपिंग मॉल के समीप खंडहरनुमा मकान में बुलाया। वहां पहले से योजना बनाकर बैठे दोनों आरोपियों ने लोहे के पाइप और धारदार चाकू से उस पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव को मच्छरदानी में लपेटा और देर रात उसे मैदान जाने वाले रास्ते के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया, ताकि शव की पहचान में देरी हो और साक्ष्य नष्ट किए जा सकें। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई और वैज्ञानिक जांच के कारण आरोपी ज्यादा समय तक बच नहीं सके।

गिरफ्तार आरोपियों में सूरज कुंटिया उर्फ साधु कुंटिया (24 वर्ष) तथा राजू कुम्हार (31 वर्ष) शामिल हैं। दोनों उलीडीह आदिवासी क्लब क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप, एक धारदार चाकू, शव को ढकने में इस्तेमाल की गई मच्छरदानी और खून लगी मिट्टी बरामद कर ली है। पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर रही है तथा मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर