Breaking News
Jamshedpur : संतरागाछी-जयपुर नई ट्रेन का 26 अक्टूबर को टाटानगर में भव्य स्वागत, श्याम भक्त मंडल ने की तैयारी Jamshedpur : कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान 25 अक्टूबर से, गांव-गांव तक पहुंचेगी पार्टी Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन का विजया मिलन समारोह, गीत-संगीत और व्यंजनों के बीच वीरांगनाओं ने मनाया उत्सव Jamshedpur : कदमा में युवक पर जानलेवा हमले से पुलिस सख्त, सिटी एसपी ने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दिया निर्देश Jamshedpur Police : बर्मामाइंस, टेल्को, साकची और गोलमुरी में रात्रि पैदल गश्ती, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा Jamshedpur : कदमा और डोबो में देर रात सघन जांच अभियान, सिटी एसपी ललित मीणा ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जनाक्रोश के बीच लोकप्रियता का ढोंग करना मंगल कालिंदी की फितरत बन गई है : अप्पू तिवारी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के गदरा सड़क पर महिलाओं द्वारा किए गए प्रदर्शन को क्षेत्रीय विधायक मंगल कालिंदी की विफलता और जनसमस्याओं के प्रति उनकी उदासीनता का प्रत्यक्ष प्रमाण बताया है।

तिवारी ने कहा कि जिस सड़क की बदहाली से आम जनता, विशेषकर महिलाएं, प्रतिदिन परेशान हैं। उस सड़क पर महिलाओं को आंदोलन और प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यह स्थिति स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि विधायक अपने दायित्वों के निर्वहन में पूरी तरह असफल रहे हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads

उन्होंने कहा कि जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है, जबकि विधायक केवल लोकप्रियता का दिखावा करने और प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं। जनाक्रोश के बीच लोकप्रियता का ढोंग करना मंगल कालिंदी की फितरत बन गई है। यदि क्षेत्र में विकास कार्य हुए होते तो महिलाओं को सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

अप्पू तिवारी ने कहा कि गदरा सड़क की दुर्दशा केवल एक सड़क की समस्या नहीं है, बल्कि यह जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में विकास के खोखले दावों की पोल खोलती है। यह घटना जुगसलाई विधानसभा के इतिहास में एक काला अध्याय के रूप में दर्ज होगी, जहां जनता को अपनी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

उन्होंने मांग की कि संबंधित सड़क का अविलंब निर्माण एवं मरम्मत कार्य प्रारंभ किया जाए तथा क्षेत्र की अन्य लंबित समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाए। अन्यथा आजसू पार्टी जनता के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन चलाने को बाध्य होगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर