Breaking News
Jamshedpur : संतरागाछी-जयपुर नई ट्रेन का 26 अक्टूबर को टाटानगर में भव्य स्वागत, श्याम भक्त मंडल ने की तैयारी Jamshedpur : कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान 25 अक्टूबर से, गांव-गांव तक पहुंचेगी पार्टी Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन का विजया मिलन समारोह, गीत-संगीत और व्यंजनों के बीच वीरांगनाओं ने मनाया उत्सव Jamshedpur : कदमा में युवक पर जानलेवा हमले से पुलिस सख्त, सिटी एसपी ने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दिया निर्देश Jamshedpur Police : बर्मामाइंस, टेल्को, साकची और गोलमुरी में रात्रि पैदल गश्ती, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा Jamshedpur : कदमा और डोबो में देर रात सघन जांच अभियान, सिटी एसपी ललित मीणा ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : घरेलू गैस सिलेंडर पर बढ़ोतरी आम जनता पर अतिरिक्त बोझ : अपर्णा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

केंद्र सरकार द्वारा घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी किए जाने पर कांग्रेस की पूर्वी सिंहभूम जिला महामंत्री अपर्णा गुहा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे आम जनता, विशेषकर महिलाओं और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताया है. उन्होंने अपने बयान में कहा कि एक ओर महंगाई लगातार बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार आवश्यक घरेलू वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में लगातार वृद्धि कर जनता की परेशानियां बढ़ा रही है. रसोई गैस आज हर घर की जरूरत है और इसकी कीमत में बढ़ोतरी का सीधा असर परिवार के मासिक बजट पर पड़ता है.

कहा कि देश की करोड़ों गृहिणियां पहले से ही बढ़ती खाद्य सामग्री, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी खर्चों से जूझ रही हैं. ऐसे समय में गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाना पूरी तरह जनविरोधी फैसला है. सरकार को जनता को राहत देने के बजाय महंगाई का बोझ थोपने की नीति पर पुनर्विचार करना चाहिए. अपर्णा ने कहा कि चुनाव के समय महंगाई कम करने के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन आज आम नागरिक महंगाई की मार से त्रस्त है. उन्होंने केंद्र सरकार से घरेलू गैस की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने तथा आम उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने की मांग की.

Gambhir Car Associate Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर