Jamshedpur : श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में सहस्त्र घट जलाभिषेक का आयोजन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के गोलमुरी केबुल टाउन स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में सोमवार को श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रांगण स्थित शिवालय में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम में समिति के संयोजक एवं जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

धार्मिक वातावरण और भक्तिमय माहौल के बीच संपन्न हुए इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।

संपूर्ण पूजन-अनुष्ठान पुजारी विनोद पांडेय, अजय तिवारी एवं राकेश ओझा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन एवं व्यवस्थापन समिति के प्रमुख सदस्य साकेत गौतम और असीम पाठक की देखरेख में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में साकेत गौतम उपस्थित रहे। वहीं अतिथि के रूप में शिव शंकर सिंह, अमित शर्मा, अरुण सिंह, शिवाकांत, राजेश, समरेश तथा राकेश सहित अनेक गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें