Jamshedpur : प्रतिभाओं का सम्मान जरूरी : सरयू राय

SHARE:

बिष्टुपुर गुरुद्वारा में फेडरेशन ने अव्वल आये विद्यार्थियों का बढ़ाया हौंसला 

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान करते हुए कहा कि इनका हौंसला अफजाई जरूरी है। विद्यार्थियों की प्रतियोगिता अपने आपसे होनी चाहिए, ना कि किसी और से। जिस दिन वो अपने आपको जीत लेंगे उस दिन सारा जहां जीत लेंगे। बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा में ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के बैनर तले यह आयोजन चल रहा था. जहां फेडरेशन प्रमुख सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि बच्चों को सम्मानित करते हुए वे खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं।  

बिष्टुपुर गुरुद्वारा साहिब में आईसीएसइ एवं सीबीएसई में अव्वल आये विद्यार्थियों को मैडल और सर्टिफिकेट प्रदान किये गए. इससे पहले मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक सरयू राय को सतनाम सिंह गंभीर ने शॉल देकर सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों को सरयू राय एवं अन्य अतिथियों सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमरजीत सिंह भामरा, इंदर सिंह इंदर, मनप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह पनेसर, महेदरपाल सिंह भुई, मनवीर सिंह, सीजीपीसी के कार्यकारी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू, स्थानीय गुरुद्वारा के प्रधान प्रकाश सिंह, हरदयाल सिंह आदि का सहयोग रहा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर