Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Jamshedpur : गुरु अर्जन देव जी की शहादत दिवस पर हिंद एकता ने बाराद्वारी वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों की सेवा की, थानेदार ने बढ़ाया हौंसला

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत दिवस को समर्पित ‘हिंद एकता सामाजिक संस्था’ ने सराहनीय भूमिका निभाते हुए अनाथ बुजुर्गों के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई. संस्था के सदस्यों ने बाराद्वारी स्थित ‘आशीर्वाद ओल्ड एज होम’ (वृद्ध आश्रम) पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों के बीच फल और अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया. इस नेक कार्य में सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने भी संस्था के सदस्यों की हौंसला अफजाई की और अपना वक्त देते हुए बुजुर्गों की खुशी में शामिल हुए.

बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान

संस्था के अध्यक्ष सिमरन भाटिया के नेतृत्व में पूरी टीम आशीर्वाद ओल्ड एज होम पहुंची. इस दौरान संस्था के सदस्यों ने न सिर्फ बुजुर्गों को फल और उपहार भेंट किए, बल्कि उनके साथ काफी वक्त भी बिताया, उनका हाल-चाल जाना और उनका आशीर्वाद लिया. सिमरन ने बताया कि अपनों से दूर रह रहे इन बुजुर्गों के चेहरों पर संस्था के इस प्रयास से एक अलग ही खुशी और मुस्कान देखने को मिली.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

“गुरु अर्जन देव जी का जीवन हमें सेवा, सिमरन और मानवता की भलाई का संदेश देता है. उनके शहादत दिवस पर बुजुर्गों की सेवा करने से बेहतर और कोई कार्य नहीं हो सकता था. हमारी संस्था आगे भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रखेगी.

इस मौके पर अध्यक्ष सिमरन भाटिया के साथ मुख्य रूप से सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा, वरीय समाजसेवी सतबीर सिंह सोमू, चंचल भाटिया, सावन मुखी, संस्था के नवनीत सिंह जॉनी, अरब सागर और पूरी टीम मुस्तैद रही. सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सेवा कार्य में अपना योगदान दिया. ओल्ड एज होम के प्रबंधकों और वहां रह रहे बुजुर्गों ने हिंद एकता सामाजिक संस्था के इस नेक कदम की सराहना की और पूरी टीम को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर