Breaking News
Jamshedpur Firing Case Big Succes : टीटू शर्मा और मनोज सरकार गिरफ्तार, बिंदल मॉल फायरिंग की साजिश पर पुलिस का शिकंजा Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौता – 14.03% बोनस, अधिकतम ₹87,543 और औसत ₹53,787 Brutal Attack In Jamshedpur : कीताडीह ग्वाला पट्टी में एक युवक की बेरहमी से पिटाई, देखें – दुस्साहस वाला – Video Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : म्यूजिक गैलरी A to Z ने संगीत के जरिए दी सुरों की मल्लिका आशा भोसले को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के संगीत प्रेमियों की जानी-मानी संस्था ‘म्यूजिक गैलरी’ A to Z द्वारा भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले के सम्मान में एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन सिदगोड़ा में किया गया. इस गौरवमयी शाम का मुख्य उद्देश्य आशा जी के सदाबहार गीतों और उनके संगीत के सफर को आम लोगों और संगीत प्रेमियों के बीच लाना था.

कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के पदाधिकारियों एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और आशा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई. इसके बाद मंच पर सुरों का ऐसा कारवां शुरू हुआ जिसने वहां मौजूद हर दर्शक को मंत्रमुग्ध कर दिया.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सदाबहार गीतों से जीवंत हुईं यादें

म्यूजिक गैलरी के उभरते और अनुभवी कलाकारों ने आशा भोसले जी के विभिन्न शैलियों के गीतों को अपनी आवाज दी। कार्यक्रम में उनके रोमांटिक गानों, गजल, कव्वाली और थिरकने पर मजबूर कर देने वाले फास्ट नंबरों की प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने ‘दम मारो दम’, ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’, ‘इन आंखों की मस्ती के’ और ‘आइए मेहरबां’ जैसे सुपरहिट गानों को गाकर हॉल में समां बांध दिया।

संस्था का उद्देश्य

म्यूजिक गैलरी A to Z संस्था के देव ने इस मौके पर कहा, “आशा भोसले जी सिर्फ एक गायिका नहीं, बल्कि अपने आप में संगीत की एक यूनिवर्सिटी हैं। उन्होंने हर पीढ़ी को अपने गानों से प्रेरित किया है। आज हमारी संस्था ने उनके इसी योगदान को याद करने और उनकी संगीत विरासत को लोगों के बीच जीवंत रखने के लिए इस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया है।”

इस संगीतमय शाम में मुख्य अतिथि के रूप में आग़ाज़ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, समाजसेविका रंजना शर्मा, सत्यजीत सिंह, ठाकुर कालिंदीय, शंभू डुंगरी शामिल हुए. संगीतकार में पायल, रवीना, पूजा, मनप्रीत, दीपिका, पप्पू मुखी, जय मुखी, उमेश शर्मा, दर्श राज चौसा, देवडी राज और भारी संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद रहे. सभी अतिथियों ने म्यूजिक गैलरी A to Z के इस प्रयास की सराहना की और आशा जी के संगीत के प्रति अपने गहरे लगाव को साझा किया. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर