WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

जमशेदपुर: ब्राह्मण युवा शक्ति संघ में जल्द होंगे चुनाव, द्वितीय अध्यक्ष के चयन की तैयारी शुरू

SHARE:

ब्राह्मण युवा शक्ति संघ चुनाव

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर। सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से ब्राह्मण समाज को संगठित करने वाली ब्राह्मण युवा शक्ति संघ ने अपने द्वितीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। संगठन की ओर से जल्द ही चुनाव कार्यक्रम जारी किया जाएगा, जिसमें समाजसेवा के प्रति समर्पित इच्छुक ब्राह्मण युवा अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकेंगे।

संघ के संस्थापक संयोजक पंडित अभिषेक ओझा ने बताया कि चुनाव पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न कराया जाएगा। इसका उद्देश्य संगठन को एक सक्षम, कर्मठ और दूरदर्शी नेतृत्व प्रदान करना है, जो समाजहित और राष्ट्रहित के कार्यों को नई दिशा दे सके।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने बताया कि ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के पहले अध्यक्ष बनने का गौरव विजय शंकर पाठक को मिला था। पिछले चुनाव में उन्हें 1,136 मत प्राप्त हुए थे, जबकि सतीश तिवारी 967 मतों के साथ दूसरे और सुनील शर्मा 765 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। उस चुनाव ने समाज के युवाओं में लोकतांत्रिक भागीदारी और संगठन के प्रति विश्वास को मजबूत किया था।

अभिषेक ओझा ने कहा कि ब्राह्मण युवा शक्ति संघ एक पंजीकृत सामाजिक संस्था है, जिसने कोरोना महामारी के दौरान लगभग 1,400 जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाकर मानव सेवा की मिसाल पेश की थी। इतना ही नहीं, महामारी के कठिन दौर में संगठन के कार्यकर्ताओं ने कोरोना संक्रमित मृतकों के अंतिम संस्कार और शवदाह में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

संगठन लगातार ब्राह्मण समाज के अधिकार, सम्मान और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करता रहा है। संघ ने भगवान श्री परशुराम की भव्य प्रतिमा की स्थापना कर शहर में अपनी अलग पहचान बनाई है। इसके अलावा श्री परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन कर धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत किया जाता रहा है।

संघ द्वारा देश के लिए बलिदान देने वाले ब्राह्मण सेनानियों की जयंती एवं पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रमों में भोजन और फल वितरण जैसे सेवा कार्य भी नियमित रूप से किए जाते हैं। इसके साथ ही गरीब एवं जरूरतमंद बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग तथा गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों की सहायता कर सामाजिक दायित्व निभाया जाता रहा है।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन अपने सामाजिक कार्यों का विस्तार करेगा। साथ ही स्टेशन क्षेत्र में शहीद किशन दुबे की प्रतिमा स्थापित करने के संकल्प को भी आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए समाज में जागरूकता अभियान चलाकर नई पीढ़ी को उनके संघर्ष और बलिदान से परिचित कराया जाएगा। संगठन ने समाज के बुद्धिजीवियों, युवाओं और सभी सम्मानित नागरिकों से आगामी चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर