WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

जमशेदपुर: किराया वृद्धि पर आपसी सहमति से होगा फैसला, ऑल मार्केट एसोसिएशन को जेएनएसी अधिकारियों का आश्वासन

SHARE:

जमशेदपुर बाजार किराया वृद्धि

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर। जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू और महासचिव नसीम अंसारी के संयुक्त नेतृत्व में जेएनएसी के नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद एवं उप-नगर आयुक्त से मुलाकात कर बाजारों के दुकानों के किराया वृद्धि सहित विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन एवं सुझाव सौंपे। अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार करते हुए व्यापारियों के साथ आपसी सहमति से जल्द अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

जमशेदपुर बाजार किराया वृद्धि

बैठक के दौरान नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि बाजारों की दुकानों के किराया निर्धारण के मुद्दे पर लगातार बैठकें की जाएंगी और व्यापारियों के सुझावों को ध्यान में रखते हुए समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने उप-नगर आयुक्त को इस प्रक्रिया के समन्वय के लिए अधिकृत भी किया। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों का फूलों का गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

एसोसिएशन के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू और महासचिव नसीम अंसारी ने कहा कि बाजारों के किराया वृद्धि का मामला लंबे समय से लंबित है और संगठन लगातार इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करता रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन व्यापारियों की समस्याओं को समझते हुए जल्द सहमति आधारित समाधान निकालेगा। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग रखी कि जब तक नया निर्णय लागू नहीं होता, तब तक दुकानदारों से पुराने किराये की ही वसूली की जाए। इस पर उप-नगर आयुक्त ने जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने किराया वृद्धि एवं बाजार प्रबंधन को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। इनमें दुकानों का किराया मात्र 1 से 2 रुपये प्रति वर्गफुट बढ़ाने, प्रत्येक 11 वर्ष में केवल 5 प्रतिशत किराया वृद्धि करने तथा अगले 50 वर्षों तक दोबारा किराया नहीं बढ़ाने का प्रस्ताव शामिल है। इसके अलावा एक वर्ष तक किराया बकाया रहने पर बिना जुर्माना राशि जमा कराने तथा एक वर्ष से अधिक बकाया होने पर केवल 5 प्रतिशत पेनाल्टी लगाने की मांग की गई।

एसोसिएशन ने दुकानों के नामांतरण, दुकान हस्तांतरण, टीन शेड दुकानों के पक्कीकरण, भवन विस्तार, मरम्मत की समयबद्ध अनुमति, बाजारों की साफ-सफाई, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा जेएनएसी के माध्यम से जुस्को बिजली कनेक्शन एक माह के भीतर दिलाने की भी मांग रखी।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में शंकर प्रसाद, अधिवक्ता संजय सिंह, दुर्गादास साहू, संतोष अग्रवाल, धर्मेश अडेसरा, सरवर आलम, संतोष कुमार साहू, समीमुर रहमान, निर्मल दास सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर