WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jharkhand:झारखंड अगले तीन घंटे भारी, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी, इन जिलों में वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी

SHARE:

झारखंड मौसम अलर्ट

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने शुक्रवार को झारखंड के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले एक से तीन घंटे के दौरान राज्य के 16 जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर नहीं जाने की अपील की है।

जारी तात्कालिक मौसम चेतावनी के अनुसार बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, खूंटी, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, रांची, साहिबगंज तथा सरायकेला-खरसावां जिलों के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रह सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मौसम विभाग ने विशेष रूप से वज्रपात के खतरे को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने, खुले मैदान में रहने तथा बिजली के खंभों और तारों के संपर्क में आने से बचें। किसानों को भी मौसम सामान्य होने तक खेतों में कार्य नहीं करने की सलाह दी गई है।

आईएमडी के अनुसार यह चेतावनी तत्काल प्रभाव से लागू है और मौसम की स्थिति के अनुसार इसमें बदलाव संभव है। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि मौसम विभाग की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। बारिश और तेज हवा को देखते हुए वाहन चालकों से भी सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की गई है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर