Jamshedpur : मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का समारोह संपन्न, महासचिव, कोषाध्यक्ष समेत कार्यकारिणी ने ली समाज हित में कार्य करने की ली शपथ

SHARE:

 जुगसलाई शाखा हमेशा से संगठन की मजबूत इकाई रही है : मुकेश मित्तल 

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री संजय कुमार कसेरा एवं उनकी नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को अग्रसेन भवन, नया बाजार, जुगसलाई में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा शक्ति एवं विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। तत्पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय कुमार कसेरा सहित नवगठित कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। नई कार्यकारिणी में दिलीप गोयल ने महासचिव एवं मनोज मोदी ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। सभी पदाधिकारियों ने संगठन के संविधान एवं मूल्यों के अनुरूप समाजहित, संगठन विस्तार, सेवा कार्यों एवं सामाजिक समरसता के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष श्री नंदकिशोर अग्रवाल, संगठन महामंत्री श्री सुरेश सुंथालिया , संयुक्त महामंत्री विमल अग्रवाल, जिला महासचिव प्रदीप कुमार मिश्रा, संरक्षक श्री सांवलाल शर्मा एवं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती बीना ख़िरवाल ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति समाज की एकता, सेवा और संस्कारों में निहित है। उन्होंने नई कार्यकारिणी से समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देने तथा युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष मुकेश मित्तल ने अपने उद्बोधन में कहा कि जुगसलाई शाखा हमेशा से संगठन की एक मजबूत इकाई रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी संगठन की गरिमा को और ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगी।

 

अपने संबोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री संजय कुमार कसेरा ने सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरी कार्यकारिणी समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को जोड़ने तथा सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएगी।

समारोह में ये हुए शामिल 

कार्यक्रम में बिश्वनात शर्मा, अजय मुरारका, शंकर लाल मित्तल, श्रवण कुमार देबुका, रघुनंदन शर्मा, मुरलीधर शर्मा, महेश ख़िरवाल, सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना, मुरारी केवलका, प्रकाश जोशी, पवन सिंगोदिया, रवि भौतिका, रामजी शर्मा, लाला गढ़वाल, सुशील शर्मा (अधिवक्ता), राजेश शर्मा, शंकर सोनी, हर्ष हरनाथका, अनिल खंडेलवाल, सचिन अग्रवाल गढ़वाल, अमित सरायवाला, आनंद चौधरी, पवन शर्मा, अमित शर्मा, मनोज शर्मा, मनोज पुरिया, आशीष गढ़वाल, संजय रिंगसिया, अंकुश जवानपुरिया, आकाश शाह, लाला मूनका, अंकित मोदी, सुशील रामरायका, चंदन शर्मा, प्रकाश अग्रवाल, युवराज शर्मा, रतन सहारिया, गिरधारीलाल शर्मा, कैलाश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, विमल हरूपका, विनोद अग्रवाल, पवन अग्रवाल पप्पी, महावीर अग्रवाल (अधिवक्ता), ओम बंसल, श्याम सुंदर अग्रवाल, सुरेश कुमार अग्रवाल, संजय कुमार शर्मा, अंकित मोदी, राकेश अग्रवाल, मनोज चेतानी, पंकज छावछरिया, मालीराम अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, मुरारीलाल अग्रवाल, सीए पवन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, देवराज शर्मा, श्रीराम सरोज (अधिवक्ता),, वैद्यनाथ शर्मा, केदारनाथ शर्मा, सुनील सोंथालिया, कमल किशोर लड्डा, अशोक खंडेलवाल, बबीता पुरिया, राम गोयल, प्रदीप अग्रवाल, आकाश भालोटिया, सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित थे। समारोह का सफल संचालन एवं आयोजन जुगसलाई शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से संपन्न हुआ। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

जिला मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा कमेटी पर एक नजर

संरक्षक – दीपक भालोटिया, रतन लाल सुल्तानिया, दिलीप गोयल, मुरलीधर केडिया, छित्तरमल धूत, विजय रिंगसिया, सांवर लाल शर्मा, बिश्वनाथ शर्मा, शंकर लाल मित्तल, महिंदर जैन, बोदूराम सेवदा, सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना, केदार जैसुका, सुरेश देबुका, रघुनंदन शर्मा, खजांची लाल मित्तल, दीनदयाल कांवटिया, मुरलीधर शर्मा, अजय मुरारका, लड्डू मंगोतीया, प्रेम गढ़वाल, लता अग्रवाल, प्रभा पाड़िया, बीना ख़िरवाल, CA जगदीश खंडेलवाल, श्रवण कुमार देबुका, प्रमोद सरायवाला.

अध्यक्ष – संजय कुमार कसेरा

महासचिव- दिलीप कुमार गोयल

कोषाध्यक्ष – मनोज मोदी

उपाध्यक्ष – रामजी शर्मा, ललित गढ़वाल, सुशील शर्मा, बिमल अग्रवाल अगरबत्ती, सुनील रिंगसिया

सचिव- राजेश शर्मा, शंकर सोनी, हर्ष हरनाथका, अनिल खंडेलवाल, सचिन अग्रवाल (गढ़वाल)

 कार्यसमिति सदस्य- अमित सरायवाला, रितेश मित्तल,श्याम धामोड, आनंद चौधरी, दीपक सावा, पवन शर्मा, राजेश गोयल, विकास अग्रवाल (vikas drugs), अनुराग अग्रवाल, अमित शर्मा, मनोज शर्मा सेवा सदन, मनोज शर्मा बागबेड़ा, मनोज पुरिया, दुर्गा प्रसाद शर्मा, आशीष अग्रवाल गढ़वाल, संजय शर्मा A/C, संगीता मित्तल, ममता मुरारका, हरीश कजारिया, संजय रिंगसिया, गौरव गोयल, मनोज शर्मा.

 विशेष आमंत्रित- मुरारी केवलका, राजेश रिंगसिया, प्रदीप बिदासरिया, महेश गोयल, राजेश जैसुका, कौशल जोशी, प्रकाश जोशी, अनिल मोदी, विनोद शर्मा कामसा, सांवरमल सेवदा, किशोर गोलछा, पवन सिंगोदिया, रवि भौतिका, अरुण धूत, गिरधारीलाल शर्मा, कैलाश अग्रवाल चक्की.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें