फतेह लाइव, रिपोर्टर.
भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा जमशेदपुर महानगर दिनेश कुमार ने आज बिरसानगर स्थित भाजपा नेता श्री नारायण पोद्दार के आवास पर जाकर उनकी सुपुत्री कु. इशिका पोद्दार को NEET-2026 परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता एवं ऑल इंडिया रैंक 15,600 प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर दिनेश कुमार ने कु. इशिका पोद्दार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा श्रीमद्भागवत गीता, डायरी एवं कलम भेंट कर मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने नारायण पोद्दार एवं उनके समस्त परिजनों को भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इशिका की सफलता पूरे परिवार, जमशेदपुर एवं झारखंड के लिए गर्व का विषय है।
दिनेश कुमार ने कहा कि इशिका पोद्दार की यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, अनुशासन, लगन एवं परिवार के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। ऐसे प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएँ समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनकी सफलता अन्य युवाओं को भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि कु. इशिका पोद्दार एक कुशल, संवेदनशील एवं समर्पित चिकित्सक बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा करें तथा जीवन में निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें।इस अवसर पर ओंकार सिंह, गोलक गोप एवं आयुष पॉल भी उपस्थित रहे।










