Delhi/Giridih : स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद काले परिधान में संसद पहुंचे डॉ. सरफराज अहमद, विपक्ष के विरोध प्रदर्शन में हुए शामिल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी दलों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के राज्यसभा सांसद एवं सदन में पार्टी के फ्लोर लीडर डॉ. सरफराज अहमद ने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बावजूद अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

हाल ही में घुटने का ऑपरेशन होने के कारण डॉ. अहमद व्हीलचेयर की सहायता से संसद पहुंचे। विपक्षी दलों के आह्वान पर उन्होंने काले परिधान पहनकर विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विपक्षी दलों ने हाल ही में छात्रों पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज, छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार तथा प्रधानमंत्री आवास के समक्ष विरोध प्रदर्शन के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी, अखिलेश यादव सहित कई नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में संसद परिसर में काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया।

इसी विरोध कार्यक्रम के तहत डॉ. सरफराज अहमद ने भी अस्वस्थ होने के बावजूद संसद पहुंचकर विपक्ष की एकजुटता का समर्थन किया और लोकतांत्रिक विरोध में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें