Breaking News
Jamshedpur Firing Case Big Succes : टीटू शर्मा और मनोज सरकार गिरफ्तार, बिंदल मॉल फायरिंग की साजिश पर पुलिस का शिकंजा Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौता – 14.03% बोनस, अधिकतम ₹87,543 और औसत ₹53,787 Brutal Attack In Jamshedpur : कीताडीह ग्वाला पट्टी में एक युवक की बेरहमी से पिटाई, देखें – दुस्साहस वाला – Video Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया

SHARE:

सीआईबी रांची और आरपीएफ पोस्ट की संयुक्त टीम ने मौर्य एक्सप्रेस से उतरते समय की कार्रवाई

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

विश्वसनीय सूचना के आधार पर सीआईबी रांची और आरपीएफ पोस्ट रांची की संयुक्त टीम ने रांची रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाकर करीब 8 लाख रुपये मूल्य का 16 किलोग्राम गांजा जब्त किया। कार्रवाई के दौरान एक 16 वर्षीय नाबालिग को पकड़ा गया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जानकारी के अनुसार, संयुक्त टीम ने ट्रेन संख्या 15027 मौर्य एक्सप्रेस के बी-9 कोच से उतर रहे नाबालिग को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद दो बैगों से 13 पैकेटों में कुल 16 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई गई है।

सूचना मिलने पर आरपीएफ रांची के सहायक सुरक्षा आयुक्त भी मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में बरामद गांजे की जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। तलाशी के दौरान दो रेलवे टिकट और एक ओप्पो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

बरामद गांजा एवं अन्य सामान को विधिवत जब्त और सील करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राजकीय रेल पुलिस थाना, रांची को सौंप दिया गया।

इनकी रही अहम भूमिका

कार्रवाई में अपराध खुफिया शाखा, रांची के निरीक्षक लाल बहादुर, प्रधान आरक्षी के.एम.ए. सिंह, संजय कुशवाहा एवं सी.के. सिंह शामिल रहे। वहीं आरपीएफ पोस्ट रांची की टीम में उप निरीक्षक एस.के. सिंह, आरक्षी दिलीप कुमार एवं आरक्षी मुंतजीर अंसारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर