Breaking News
Patna : कभी डिप्टी कलेक्टर तो कभी SDM बनने का आरोप – 15 लाख का काम कराने के बाद कारोबारी से ठगी, धमकी और रंगदारी की शिकायत Jamshedpur Police : ऑपरेशन Zero Tolerance – 67 अपराधी गिरफ्तार, 133.9 किलो गांजा और ब्राउन शुगर बरामद Jamshedpur Bar Association : अधिवक्ताओं ने झारखंड हाईकोर्ट में उठाई कल्याण योजनाओं की मांग, मेडिकल इंश्योरेंस और पेंशन पर हुई चर्चा Jamshedpur : साकची में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया तीज महोत्सव, समाजसेवी रानी गुप्ता ने की अगुवाई Jamshedpur : अपर्णा गुहा बनीं महिला फुटबॉल महासंघ की आंतरिक शिकायत समिति की संयोजक Jamshedpur : झामुमो संपर्क कार्यालय में दिवंगत मंत्री सुदित्य कुमार सोनू को दी गई श्रद्धांजलि
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Police : ऑपरेशन Zero Tolerance – 67 अपराधी गिरफ्तार, 133.9 किलो गांजा और ब्राउन शुगर बरामद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

पूर्वी सिंहभूम जिले में नशे के अवैध कारोबार, अवैध हथियार और अड्डेबाजी के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने नशा कारोबार और अवैध हथियारों से जुड़े मामलों में कुल 67 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर से 7 सितंबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आसूचना एवं सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए विशेष अभियान चलाया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार

अभियान के दौरान नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल अपराधियों के खिलाफ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 18 मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने इस मामले में 36 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 133.9 किलोग्राम गांजा और 108.6 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है।

अवैध हथियार के 10 मामले, 31 आरोपी गिरफ्तार

अवैध हथियारों के खिलाफ भी जमशेदपुर पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 10 कांड दर्ज करते हुए 31 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस की कार्रवाई में 10 देशी हथियार और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

अड्डेबाजी के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई

अड्डेबाजी और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिलेभर में 2,000 से अधिक लोगों की चेकिंग की गई। जांच के दौरान अड्डेबाजी में संलिप्त पाए गए 787 व्यक्तियों को पीआर बॉन्ड पर रिहा किया गया।

जमशेदपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार, अवैध हथियार रखने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर