WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाउरी का जमशेदपुर से है गहरा लगाव, यहीं जन्में और पले बढ़े हैं, गोलमुरी पुलिस लाईन में बीता है बचपन, कई पुराने मित्र भी शहर की सक्रिय राजनीति में

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

झारखंड विधानसभा में भाजपा द्वारा विधायक दल का नेता बनाये गये अमर कुमार बाउरी का जमशेदपुर से गहरा लगाव रहा है और यह आत्मीयता आज भी बरकरार है। गोलमुरी स्थित पुलिस लाईन में उनके पिता रामनाथ बाउरी हवलदार के पद पर थें। कांग्रेस पार्टी में जिला उपाध्यक्ष रजनीश सिंह और पूर्व जमशेदपुर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार अमर बाउरी के बचपन के मित्र हैं। अमर ने गोलमुरी पुलिस लाईन स्थित आरक्षी केंद्र मध्य विद्यालय में पांचवीं तक और फ़िर आगे मैट्रिक तक की पढाई शहर के ही आरडी टाटा स्कूल से पूर्ण किया है। वर्ष 1994 में उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा पास की। इसके बाद जमशेदपुर के ही को-ऑपरेटिव कॉलेज में साईंस से बारहवीं तक की पढाई पूर्ण किया। फ़िर उसी कॉलेज से आर्ट्स में दाखिला लेकर ग्रेजुएशन और फ़िर पीजी तक का पढ़ाई किया। को-ऑपरेटिव कॉलेज में पढ़ाई करते हुए ही वे छात्र राजनीति में भी रुचि लेते थें। गोलमुरी पुलिस लाईन में रहने के दौरान अमर बाउरी का क्वार्टर 11 था जबकि पड़ोस के ही क्वार्टर में कांग्रेसी नेता रजनीश सिंह रहते थें। अमर बाउरी की इच्छा भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने की थी और आगे की पढ़ाई के लिए वे अपने ननिहाल चंदनक्यारी चले गये। वहाँ जाकर वे प्रख्यात मज़दूर नेता और दिवंगत पूर्व विधायक समरेश सिंह के संपर्क में आये और फ़िर सक्रिय राजनीति से जुड़ गये। चंदनक्यारी को ही अपना राजनीतिक कर्मभूमि बनाया और अभी लगातार दूसरी बार उसी क्षेत्र से विधायक हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की कैबिनेट में भू- राजस्व, युवा, खेल तथा पर्यटन और कला संस्कृति मामलों के मंत्री रह चुके अमर बाउरी एक अच्छे वक्ता भी हैं।

धीर गंभीर व्यवहार के बाउरी विधानसभा में वर्तमान सरकार की गलत नीतियों पर आक्रामक शैली से सरकार को लगातार घेरते रहे हैं। भाजपा संगठन में अनुसूचित जाती मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी फिलहाल उन्हीं के जिम्मे है। अमर कुमार बाउरी को भाजपा ने विधायक दल का नेता चुना है। इसकी विधिवत जानकारी विधानसभा अध्यक्ष को दी जायेगी। इसके बाद विधानसभा की ओर से उन्हें नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दी जायेगी। अमर कुमार बाउरी को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद जमशेदपुर के भाजपाईयों में विशेष उत्साह है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उन्हें फोन पर बधाई दिया है। दिनेश कुमार ने कहा की अमर बाउरी को विधायक दल का नेता चुनना एक अच्छा निर्णय है। भाजपा संगठन को निश्चित ही इसका लाभ मिलेगा। कहा कि उनके मनोनयन से पार्टी में नवीन ऊर्जा का सूत्रपात होगा। इधर घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर भाजपाई बधाई प्रेषित कर रहे हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर