Breaking News
Jamshedpur : टिनप्लेट कंपनी प्रबंधन से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की वार्ता, मृत कर्मचारी के परिवार को ₹20 लाख एवं ₹25 हजार मासिक सहायता पर समझौता Jamshedpur : BJYM जमशेदपुर महानगर का रक्तदान शिविर रविवार को, रक्तदाताओं को मिलेगा हेल्मेट और टी-शर्ट Security Storm: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम से पहले सुरक्षा का बड़ा प्लान, 31 शर्तों ने बढ़ाई सियासी हलचल; राजीव गांधी हत्याकांड का भी जिक्र High Court Setback : बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन ने बढ़ाई हेमंत सोरेन की मुश्किलें, हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत Jamshedpur : गुरदीप पप्पू, अजीत गंभीर सहित 14 बरी, संदर्भ – 2017 में जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का Political Face-Off : अनंत-नीरज की जंग में ‘20 करोड़’ का चैलेंज! बजरंगबली मंदिर में आमने-सामने बहस की चुनौती, ‘गदहा’ वाले बयान से गरमाई JDU की सियासत
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टिनप्लेट कंपनी प्रबंधन से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की वार्ता, मृत कर्मचारी के परिवार को ₹20 लाख एवं ₹25 हजार मासिक सहायता पर समझौता

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने टिनप्लेट कंपनी प्रबंधन से मुलाकात कर 18 सितंबर को कंपनी परिसर में घटित घटना में मृत कर्मचारी के परिवार के हितों एवं उनकी मांगों को लेकर विस्तृत वार्ता की।

वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मृत कर्मचारी के परिवार को उचित आर्थिक सहायता एवं भविष्य में परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से रखी। बातचीत के पश्चात कंपनी प्रबंधन की ओर से मृतक कर्मचारी की पत्नी के बैंक खाते में ₹20 लाख की आर्थिक सहायता भेजने तथा परिवार को प्रति माह ₹25,000 की सहायता राशि उपलब्ध कराने पर सहमति बनी। साथ ही इस मासिक सहायता राशि में प्रत्येक वर्ष ₹1,000 की बढ़ोतरी किए जाने पर भी समझौता हुआ।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा श्रमिकों और उनके परिवारों के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए खड़ी रही है। इस कठिन समय में मृत कर्मचारी के परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना आवश्यक था। उन्होंने कहा कि प्रबंधन के साथ सकारात्मक बातचीत के माध्यम से परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता एवं नियमित मासिक सहयोग सुनिश्चित किया गया है।

प्रतिनिधिमंडल में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अशुतोष सिंह, जिला महामंत्री कौशल प्रधान, जिला कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह शोहल, obc अध्यक्ष प्रताप यादव,जिला सचिव फिरोज खान, रणजीत झा, राजीव पांडेय, बीरबल कुमार शामिल थे।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में कंपनी परिसर में कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर