Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान

SHARE:

करीम सिटी कॉलेज में ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’ और ‘मुस्कान’ प्रोजेक्ट के तहत लगा मेगा कैंप, करीब 150 लोगों ने कराई जांच

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज में रविवार को रोटरी के छह क्लबों की ओर से संयुक्त रूप से निःशुल्क मेगा स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। प्रोजेक्ट गिफ्ट ऑफ लाइफ (होल इन द हार्ट) और प्रोजेक्ट मुस्कान (कटे होंठ एवं तालु) के तहत आयोजित कैंप में करीब 150 लोगों ने हिस्सा लिया। जांच के दौरान दिल में छेद के 10 पक्के मामले तथा कटे होंठ एवं तालु के 7 मामले चिन्हित किए गए।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कैंप का उद्घाटन डॉ. विनिता सिंह, जनरल मैनेजर, मेडिकल सर्विसेज, टाटा स्टील ने किया। उन्होंने रोटरी की पहल की सराहना करते हुए जन्मजात हृदय दोष और कटे होंठ-तालु की समय पर जांच एवं उपचार के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समय पर उपचार मिलने से बच्चों को सामान्य जीवन जीने का अवसर मिल सकता है।

विशिष्ट अतिथि डॉ. मोहम्मद रियाज अहमद, प्राचार्य, करीम सिटी कॉलेज ने रोटरी के इस मानवीय प्रयास की सराहना की और ऐसे प्रकल्पों के लिए कॉलेज की ओर से सहयोग का आश्वासन दिया। कैंप के लिए कॉलेज परिसर निःशुल्क उपलब्ध कराया गया।

निःशुल्क होगा ऑपरेशन और इलाज

स्क्रीनिंग के दौरान चिन्हित 10 बच्चों में VSD/ASD यानी दिल में छेद के मामले सामने आए। रोटरी की ओर से इन बच्चों को निःशुल्क सर्जरी के लिए कोयंबटूर, नागपुर, मुंबई और हैदराबाद के सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में भेजा जाएगा। रोटरी के अनुसार बच्चों के आने-जाने, रहने और ऑपरेशन का खर्च संस्था द्वारा वहन किया जाएगा। वहीं कटे होंठ एवं तालु के 7 मामलों में सुधारात्मक सर्जरी कोलकाता के एस.वी.एस. मारवाड़ी हॉस्पिटल में निःशुल्क कराई जाएगी।

दो साल पहले ऑपरेशन करा चुके बच्चे भी पहुंचे

कैंप के दौरान भावुक करने वाला क्षण तब आया, जब दो ऐसे बच्चे भी पहुंचे, जिनकी करीब दो वर्ष पहले इसी अभियान के माध्यम से दिल की सर्जरी हुई थी। आयोजकों के अनुसार दोनों बच्चे अब स्वस्थ हैं और सामान्य जीवन जी रहे हैं। इन बच्चों की मौजूदगी ने रोटरी के इस अभियान के उद्देश्य और परिणाम को सामने रखा।

उद्घाटन समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान से हुई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रीता झा ने किया। स्वागत भाषण रोटेरियन गुरप्रीत भाटिया ने दिया। मुख्य अतिथि का परिचय रोटरी स्टील सिटी की अध्यक्ष उमंग झुनझुनवाला ने कराया। अतिथियों को स्मृति चिह्न जोनल हेड रोटेरियन सीमा कुमार एवं प्रोजेक्ट चेयरपर्सन रोटेरियन दीप्ति सिंह ने प्रदान किए।

कोल्हान क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे बच्चों की जांच रोटरी एवं टाटा मोटर्स अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों, आरोग्यम के चिकित्सा कर्मचारियों तथा सत्य साईं अस्पताल के स्वयंसेवकों ने की।

कैंप के समन्वय में असिस्टेंट गवर्नर्स रोटेरियन नीता अग्रवाल, प्रमोद दुबे और शिवानी गोयल, जोनल हेड्स सीमा कुमार और मधुमिता संत्रा, प्रोजेक्ट चेयर्स अभिजीत मित्रा, दीप्ति सिंह और जितेश कुमार (आरोग्यम), इवेंट चेयर अनुपमा सहगल, डॉ. उधम सिंह, करीम सिटी कॉलेज रोटरैक्ट क्लब के मॉडरेटर तथा डीआरआरई अमित कुमार की भूमिका रही।

रचनात्मक पोस्टर एवं रील्स के लिए रोटेरियन अंजनी निधि, लॉजिस्टिक्स के लिए डॉ. उधम सिंह तथा मिनरल वाटर के लिए डीप एंड सन्स के सहयोग के प्रति आभार जताया गया।

कार्यक्रम के अंत में पीपी रोटेरियन नीता अग्रवाल, असिस्टेंट गवर्नर एवं गिफ्ट ऑफ लाइफ व मुस्कान की समन्वयक, ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर