WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा दीपावली ट्रेड फेयर के पोस्टर का विमोचन

SHARE:

फ़तेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर वासियों की दीपावली की खुशियों को दोगुना करने एवं महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आगामी 26, 27 एवं 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले दीपावली ट्रेड फेयर के पोस्टर का विमोचन आज चैंबर सभागार में किया गया।मेला का आयोजन बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन सभागार में किया जाएगा। मेला सुबह 11:00 बजे से शुरू होकर रात्रि 8:30 बजे तक चलेगा मेले में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा गया है।

आयोजन में निरंतरता के कारण यह मेला नगर वासियों की विशेष पसंद बन चुका है। मेले में इस बार भ्रमण करने वाले लोगों के लिए एक लकी ड्रा कूपन भी रखा गया है जो भी मेले में आएगा उसे एक लकी ड्रा कूपन दिया जाएगा। इसका ड्रॉ समापन समारोह में किया जाएगा एवं विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि दीपावली ट्रेड फेयर का उद्देश्य त्योहार के अवसर पर शहरवासियों को खरीदारी के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना तथा स्थानीय उद्यमियों और महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने शहरवासियों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

चैंबर के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी और खुशियों का पर्व नहीं, बल्कि स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करने का भी अवसर है। ट्रेड फेयर के माध्यम से महिला उद्यमियों को अपनी प्रतिभा एवं उत्पादों को प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा। साथ ही, लोगों को त्योहार की खरीदारी के लिए एक ही स्थान पर विभिन्न विकल्प उपलब्ध होंगे।

चैंबर के महासचिव पुनीत कांवटिया ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से व्यापारिक गतिविधियों को गति देने और शहर में दीपावली के उत्साह को और बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने शहरवासियों से ट्रेड फेयर में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

चैंबर के सचिव (ट्रेड एंड कॉमर्स) भरत मकानी ने कहा कि दीपावली ट्रेड फेयर महिला उद्यमियों एवं छोटे कारोबारियों के लिए अपने उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलता है और उद्यमशीलता को नई दिशा मिलती है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपाध्यक्ष, टैक्स एंड फाइनेंस, राजीव अग्रवाल,उपाध्यक्ष, इंडस्ट्री, हर्ष बाकरेवाल,सचिव विनोद शर्मा, कार्यक्रम समन्वयक सुमन नागेलिया विशेष रूप से उपस्थित थी।

उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि 26, 27 एवं 28 अक्टूबर को आयोजित दीपावली ट्रेड फेयर में पहुंचकर खरीदारी का आनंद लें तथा महिला उद्यमियों एवं स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करें।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर