फतेह लाइव, रिपोर्टर।
झारखंड प्रदेश भाजपा के नेता सांवर लाल शर्मा ने जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रशेखर मिश्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर मिश्रा का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से पार्टी ने एक अनुभवी और समर्पित नेता को खो दिया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।


































