WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डॉक्टर सिद्धू के हाथों हुई सिख जनगणना की शुरुआत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

लौहनगरी में पहली बार सीजीपीसी की पहल पर सिख जनगणना फॉर्म भरने की शुरुआत वयोवृद्ध समाजसेवी डॉक्टर कृपाल सिंह सिद्धू के हस्ताक्षर से फॉर्म करवा कर दी गई है.आज जमशेदपुर के सोनारी स्थित आवास पर डॉ.सिद्धू और उनकी पत्नी किरणजीत कौर को साल एवं बुक्के देकर सम्मानित करते हुए सीजीपीसी द्वारा उनसे जनगणना फॉर्म भी भरवाया गया.

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संपूर्ण कोल्हान क्षेत्र में रहने वाले सिखों की जनसंख्या की विस्तृत जानकारी हेतु जारी किए गए जनगणना फॉर्म भरने की शुरुआत गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले डॉक्टर कृपाल सिंह सिद्धू से होना पूरे कोल्हान ही नहीं बल्कि झारखंड के लिए गर्व का विषय है.सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैंन तथा झारखंड गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह ने उन्हें झारखंड एवं बिहार के सिखों के शीर्ष प्राधिकारियों द्वारा झारखंड सिख सेवा रत्न अवॉर्ड देने की जानकारी भी दी.शैलेंद्र सिंह ने श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर साक्ची गुरुद्वारा में आयोजित सेंट्रल दीवान में उन्हें सपरिवार आमंत्रण दिया.

Gambhir Car Associate Motion Ads

बताया गया कि उसी दिन डॉक्टर कृपाल सिंह सिद्धू को झारखंड सिख सेवा रत्न अवॉर्ड भी दिया जाएगा. इस विशेष मौके पर सीजीपीसी के उपाध्यक्ष चंचल सिंह,महासचिव अमरजीत सिंह,महासचिव गुरुचरण सिंह बिल्ला,मुख्य सलाहकार सुरजीत सिंह खुशीपुर,कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह,ताजवीर कलसी, सलाहकार सुखदेव सिंह बिट्टू,सुरेंद्र सिंह शिंदे,दर्शन सिंह काले,सुरजीत सिंह,हरविंदर सिंह,गुल्लू ,राजू पांडे, जगतार सिंह नागी आदि कई लोग उपस्थित थे. सेंट्रल कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने कोल्हान के सिखों से जनगणना फार्म भरवाने में सहयोग की अपील की है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर