JHARKHAND FLIGHT SERVICE: रांची से गोवा के लिए डायरेक्ट हवाई सेवा 26 मार्च से

SHARE:

RANCHI.

झारखण्ड से गोवा जाने वालों के लिए अच्छी खबर है. अब रांची से गोवा के लिए डायरेक्ट हवाई सेवा शुरू होने वाली है. 26 मार्च से रांची से गोवा के बीच इंडिगो की विमान उड़ान भरेगी. काफी लम्बे समय से रांची और गोवा के बीच हवाई सेवा की मांग की जा रही थी.

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 26 मार्च को गोवा के लिए इंडिगो की विमान संख्या 6E 2054 नॉन स्टॉप उड़ान भरेगी. रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की विमान 18:45 बजे उड़ान भरेगी और गोवा 21:10 बजे पहुंचेगी. रांची से गोवा जाने में ढाई घंटे का समय लगेगा। इसके लिए किराया 5,453 रूपये रखा गया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वही गोवा से इंडिगो की विमान संख्या 6E 232 15:50 बजे उड़ान भरेगी और रांची 18:15 बजे पहुंचेगी.इसके लिए किराया 5,755 रूपये रखा गया है. रांची और गोवा के बीच विमान सेवा शुरू होने से यात्रिओं का समय और पैसा दोनों की बचत होगी.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें