WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Foreign lady gangrape: दुमका स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप, राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान, मौके वारदात का जायजा, बोली लीपापोती नहीं होने देंगे

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर

दुमका में स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप के मामले को राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान में ले लिया है. इधर इस मामले में पुलिस ने तीन उपायुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि चार फरार बताए जा रहे हैं. फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने बताया कि घटना को लेकर जिले के डीसी और एसपी से मामले की जानकारी ली गई है. महिला आयोग अपने स्तर से मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा. इस बीच स्पेनिश दंपत्ति को हॉस्पिटल से परिसदन में शिफ्ट किया गया है, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं है.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आयोग की सदस्य ममता कुमारी दुमका पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही स्थानीय परिसदन में पीड़ित महिला और उसके पति से मिली.

आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने मामले में सरकार की संवेदनहीनता और प्रशासन की लचर व्यवस्था पर सवाल उठाया और घटना को दुःखद बताया. उन्होंने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए घटना में शामिल बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है.

इस दौरान ममता कुमारी ने कहा कि दुमका में इतनी बड़ी घटना हो गयी और वर्ल्ड टूर पर निकली विदेशी दंपति के दुमका आने की जानकारी ना तो ख़ुफ़िया विभाग को थी और ना ही पुलिस द्वारा उन लोगों की सुरक्षा के लिये कोई कदम उठाया गया. कनून के रखवाले अपनी भूमिका समझ नहीं रहे है. आयोग ने मामले को संज्ञान में लेकर पूरी रिपोर्ट आयोग को भेजेगी. आयोग मामले की लीपापोती नहीं होने देगी.

बता दें कि झारखंड के दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में स्पेन की एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात में पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है. मेडिकल जांच में महिला से रेप से पुष्टि हुई है. मामले की जांच के लिए जरमुंडी के एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है.

बता दें कि वारदात शुक्रवार रात की है. महिला अपने पति के साथ इंडिया टूर पर आई है. दोनों स्पेन से पाकिस्तान और बांग्लादेश होते हुए झारखंड के दुमका पहुंचे थे. दोनों अलग-अलग बाइक पर दुमका होते हुए भागलपुर के लिए निकले थे. रास्ते में हंसडीहा बाजार से पहले कुंजी-कुरुमाहाट नामक जगह पर टेंट लगाकर रुके थे. इसी दौरान आठ से दस लोग पहुंचे और महिला के साथ गैंगरेप किया. पति-पत्नी के साथ मारपीट भी की गई है. उन्होंने दंपति से कुछ पैसे और सामान भी छीन लिए हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रात करीब 11 बजे पुलिस की गश्ती टीम को महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी. पुलिस ने जब सर्च अभियान चलाया तो अरहर के खेत में महिला के कपड़े मिले.

इधर दूसरी ओर  दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने  कहा कि अन्य चार लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी पुलिस की जा रही है.

 

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर